Homemade Bathing Powder: धूप और लू की वजह से गर्मी में चेहरा काला पड़ने लगता है और स्किन का ग्लो भी धीरे-धीरे कम होने लगता है. मौसम के साथ-साथ धूल-मिट्टी, खराब लाइफस्टाइल और डाइट का असर भी हमारी स्किन पर ही दिखाई देता है. बाजार में मिलने वाले महंगे साबुन और बॉडी वॉश दावा तो बहुत करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स त्वचा को रूखा और बेजान बना देते हैं.
ऐसे में त्वचा का नेचुरल चमक कम होने लगती है, जिसके लिए लोग अलग-अलग चीजें इस्तेमाल करने लगते हैं. मगर नेचुरल चीजों पर अब लोग फिर से भरोसा करने लगे हैं और देसी नुस्खे ट्राई कर रहे हैं. अगर आप भी केमिकल-फ्री और प्राकृतिक तरीके से अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं, तो अब महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करना बंद कीजिए.
आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं जो स्किन को बिना किसी नुकसान के अंदर से साफ और चमकदार बनाती हैं. आइए एक ऐसे ही घरेलू आयुर्वेदिक बाथिंग पाउडर के बारे में जानते हैं, जिसके इस्तेमाल के बाद आप साबुन और बॉडी वॉश लगाना भूल जाएंगे.
पाउडर बनाने के लिए लीजिए ये चीजें
इस जादुई पाउडर को बनाने के लिए आपको केवल 5 प्राकृतिक चीजों की जरूरत होगी.
बनाने का आसान तरीका
इस नेचुरल बॉडी क्लींजर को बनाना बेहद आसान है, आपको बस इन सभी चीजों को मिक्सर जार में डालकर पाउडर बनाना है. उसके बाद सभी चीजों को एक कटोरे में बराबर मात्रा में लेकर मिलाना है.
इस तरीके से महीनों तक स्टोर
इन सबको आपस में अच्छी तरह मिलाकर एक कांच के साफ बर्तन या जार में भर लें, आप इसे अपने बाथरूम में रख सकते हैं या फिर किसी सुरक्षित जगह पर रख दें. बस नहाते समय ही पाउडर को निकालें.
कैसे करें पाउडर का इस्तेमाल?
रोज नहाते समय इस मिक्सर में से लगभग 1 से 2 चम्मच पाउडर लें. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने पूरे शरीर पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए लगाएं और फिर साफ पानी से नहा लें.
क्यों है यह साबुन से बेहतर?
प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बना यह पाउडर त्वचा के प्राकृतिक तेल को छीने बिना डेड स्किन सेल्स को हटाता है. यह न केवल आपकी बॉडी को डीप क्लीन करता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है.
अम्बा हल्दी: यह त्वचा की रंगत को निखारने और दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार है.
गुलाब की पंखुड़ियां: त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करती हैं और एक बेहतरीन खुशबू देती हैं.
मंजिष्ठा: यह ब्लड को साफ करने और स्किन इन्फेक्शन, टैनिंग को दूर करने के लिए फायदेमंद है.
अर्जुन की छाल: स्किन में कसाव लाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है.
नीम के पत्ते: एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम, पिंपल्स, खुजली और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क