Glowing Skin Desi Hack: धूप से झुलसकर काली पड़ गई है स्किन? रसोई में रखे नींबू के साथ मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, लौट सकती है खोई चमक

Glowing Skin Desi Hack: गर्मी की तेज धूप और पसीने से चेहरा बेजान और टैन हो गया है? अगर हां, तो महंगा फेशियल कराने की जरूरत नहीं है. घर में रखे छोटे से नींबू में शहद और एलोवेरा मिलाकर लगाने से आपकी स्किन फ्रेश और साफ हो सकती है. ये चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
धूप में स्किन अक्सर बेजान और काली पड़ जाती है. ऐसे में नींबू स्किन का ग्लो लौटाने में मदद कर सकता है. (Photo: ITG) धूप में स्किन अक्सर बेजान और काली पड़ जाती है. ऐसे में नींबू स्किन का ग्लो लौटाने में मदद कर सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

Glowing Skin Desi Hack: गर्मियों आते ही तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की सबसे ज्यादा और सबसे पहले मार आपकी स्किन पर पड़ती है. तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरा धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगता है. कई बार स्किन पर इतनी ज्यादा टैनिंग हो जाती है कि समझ नहीं आता है कि क्या किया जाए. अपनी स्किन को हेल्दी बनाने और उसका ग्लो वापस लाने के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार ये ट्रीटमेंट्स भी काम नहीं करते हैं.

अगर आपकी स्किन भी गर्मियों में बेजान हो चुकी है और कोई भी प्रोडक्ट काम नहीं कर रहा है तो परेशान ना हों. आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा नींबू आपकी स्किन की खोई चमक लौटा सकता है. जी हां, जिस नींबू का इस्तेमाल आप खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं, वो आपकी स्किन के लिए भी वरदान साबित हो सकता है. अगर नींबू को शहद, एलोवेरा जैसी नेचुरल चीजों के साथ सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये स्किन को फ्रेश, साफ और ग्लोइंग दिखाने में मदद कर सकता है. चलिए जानते हैं आप नींबू को कब और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. टैनिंग कम करने के लिए एलोवेरा में मिलाएं नींबू: अगर धूप में निकलने से स्किन पर टैनिंग हो गई है, तो आप एलोवेरा जेल में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं. एलोवेरा जेल में 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं. एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है, जबकि नींबू स्किन की गंदगी हटाकर उसे साफ दिखाने में मदद कर सकता है. हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

Advertisement

2. शहद के साथ मिलाकर लगाएं: नींबू का रस और शहद मिलाकर बनाया गया फेस पैक स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है. शहद स्किन में नमी बनाए रखने का काम करता है, जिससे चेहरा ड्राई नहीं होता है.

3. ऑयली स्किन वालों के लिए हो सकता है फायदेमंद: गर्मियों में चेहरा बहुत ज्यादा ऑयली हो जाता है. ये समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है. नींबू का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से एक्स्ट्रा ऑयल कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसे सीधे चेहरे पर लगाने से बचें और हमेशा किसी दूसरी चीज के साथ मिलाकर ही लगाएं.

4. स्किन को फ्रेश रखने में मदद कर सकता है नींबू: एलोवेरा और नींबू को मिक्स करके लगाने से चेहरे को ठंडक मिलने के साथ ही फ्रेशनेस भी मिलती है. धूप से आने के बाद इसका इस्तेमाल कुछ लोगों को राहत महसूस करा सकता है.

Advertisement

5. चेहरे की नेचुरल चमक बढ़ाने में मददगार: अगर हफ्ते में 1-2 बार शहद, एलोवेरा और थोड़ी-सी नींबू की बूंदों का फेस पैक लगाया जाए, तो स्किन साफ और फ्रेश दिख सकती है. हालांकि, इसका असर हर किसी की स्किन पर अलग हो सकता है.

नींबू लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किसी भी तरह से कर रहे हैं, तो हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है.

  • नींबू का रस कभी भी सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए.
  • जब भी आप नींबू का इस्तेमाल करें तो उससे पहले हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  • फेस पैक लगाने के तुरंत बाद धूप में न निकलें.
  • अगर स्किन पर जलन, खुजली या लालपन हो तो तुरंत चेहरा धो लें.
  • अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है या पहले से डैमेज हैं, तो स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेकर नींबू लगाना ही बेहतर होता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »