Fridge Door Rubber Tips: ढीली हो गई है फ्रिज के दरवाजे की रबर? बिना मैकेनिक 5 मिनट में ऐसे करें ठीक

Fridge Door Rubber Tips: अगर फ्रिज पहले जैसी कूलिंग नहीं कर रहा या दरवाजे से ठंडी हवा बाहर निकल रही है, तो इसकी वजह गैस नहीं बल्कि दरवाजे की रबर (गैसकेट) भी हो सकती है. जानिए इसे घर पर सिर्फ 5 मिनट में ठीक करने का आसान तरीका, खराब गैसकेट की पहचान और उसे लंबे समय तक सही रखने के जरूरी टिप्स.

Advertisement
फ्रिज की रबर अगर ढीली हो जाए तो कूलिंग कम हो जाती है. (Photo: ITG) फ्रिज की रबर अगर ढीली हो जाए तो कूलिंग कम हो जाती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Fridge Door Rubber Tips:  कई बार ऐसा होता है कि घर में रखा फ्रिज समय के साथ कम कूलिंग करने लगता है. ऐसे में लोग शिकायत करते हैं कि उनका फ्रिज पहले की तरह ठंडक नहीं कर रहा. इस वजह से कंप्रेसर बार-बार ऑन हो रहा है या हर महीने बिजली का बिल बढ़ता जा रहा है. इन चीजों की वजह लोग ज्यादातर गैस कम होने या कोई बड़ी तकनीकी खराबी को मान लेते हैं और सीधे मैकेनिक को बुला लेते हैं. 

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है. कई बार इसके पीछे एक ऐसी छोटी-सी समस्या होती हैं, जिस पर ज्यादातर लोग ध्यान ही नहीं देते हैं. दरअसल, फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील (गैसकेट) समय के साथ ढीली हो जाती है, जिससे दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो पाता और ठंडी हवा धीरे-धीरे बाहर निकलने लगती है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप बिना किसी मैकेनिक को बुलाए, सिर्फ कुछ मिनट में ढीली रबर को फिर से फिट और टाइट कर सकते हैं. चलिए जानते हैं वो ट्रिक्स.

क्या होता है फ्रिज का गैसकेट और क्यों है इतना जरूरी?
फ्रिज के दरवाजे के चारों तरफ लगी रबर को गैसकेट कहा जाता है. इसका काम दरवाजे को पूरी तरह सील करना होता है ताकि अंदर की ठंडी हवा बाहर न निकले. अगर ये रबर सही से काम नहीं करती, तो बहुत सी परेशानियां हो जाती हैं. 

Advertisement
  • फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है.
  • कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता रहता है.
  • बिजली की खपत बढ़ जाती है.
  • खाने-पीने का सामान जल्दी खराब होने लगता है.

इन संकेतों से पहचानें कि रबर खराब हो चुकी है
अगर आपके फ्रिज में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो गैसकेट चेक करने का समय आ गया है.

  • दरवाजा बंद होने के बाद भी किनारों पर हल्का गैप दिखना.
  • दरवाजे के पास हाथ रखने पर ठंडी हवा महसूस होना.
  • फ्रिज में जरूरत के मुताबिक ठंडक न होना.
  • अंदर पानी की बूंदें या नमी ज्यादा दिखाई देना.
  • फ्रीजर में बर्फ ठीक से न जमना.

2 मिनट का पेपर टेस्ट करें: आपके फ्रिज की रबर ढीली हो गई है या नहीं पेपर टेस्ट ये पता लगाने का सबसे आसान तरीका है.

  1. फ्रिज के दरवाजे और बॉडी के बीच एक कागज फंसा दें.
  2. अब दरवाजा बंद करके कागज बाहर खींचें.
  3. अगर कागज बिना किसी रुकावट के आसानी से निकल जाए, तो समझिए रबर की पकड़ कमजोर हो चुकी है (रबर ढीली हो गई है).


अगर रबर फटी नहीं है तो ऐसे करें ठीक
अगर रबर सिर्फ अपनी शेप खो चुकी है और कहीं से कटी नहीं है, तो नई रबर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement

1. गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें:

  • एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोएं.
  • पूरी रबर को अच्छी तरह साफ करें.
  • इससे जमी गंदगी हटेगी और रबर थोड़ी मुलायम हो जाएगी.

2. हेयर ड्रायर से हल्की गर्माहट दें

  • हेयर ड्रायर को लो हीट मोड पर रखें.
  • रबर पर कुछ सेकंड तक हल्की गर्म हवा दें.
  • इसके बाद हाथ से रबर को उसकी सही शेप में सेट करें.

हेयर ड्रायर इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म हवा न दें, वरना रबर खराब भी हो सकती है.

मैग्नेट भी जरूर चेक करें
फ्रिज की रबर के अंदर एक मैग्नेट स्ट्रिप होती है, जो दरवाजे को मजबूती से बंद रखने में मदद करती है. अगर ये टेढ़ी या बाहर निकल गई है, तो दरवाजा पूरी तरह सील नहीं होगा. ऐसे में इसे सही जगह पर सेट कर लें.

रबर जल्दी खराब न हो, इसके लिए अपनाएं ये आदतें

  • फ्रिज का दरवाजा जोर से बंद न करें.
  • महीने में एक बार रबर की सफाई जरूर करें.
  • सफाई के लिए गुनगुने पानी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें.
  • रबर पर तेल या तेज केमिकल वाले क्लीनर न लगाएं.
  • समय-समय पर पेपर टेस्ट करके उसकी पकड़ चेक करते रहें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »