How To Dye Hairs Without Color: सफेद बाल हो सकते हैं काले! डाई छोड़ लगाएं आम की गुठली से बना मास्क, मिलेगा पार्लर जैसा कलर

How To Dye Hairs Without Color: कम उम्र में सफेद हो रहे बालों से परेशान हैं? आम की गुठली, लौंग, चायपत्ती और दही से नेचुरल हेयर मास्क बनाया जा सकता है. ये मास्क सफेद बालों को काला करने और हेल्दी बनाने के लिए काफी असरदार है.

Advertisement
आम की गुठली को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर स्टोर किया जा सकता है. (Photo: ITG) आम की गुठली को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर स्टोर किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

How To Dye Hairs Without Color:  बढ़ती उम्र में बाल सफेद होना गुजरे जमाने की बातें लगनी लगी हैं. आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान के कारण 18-20 साल के बच्चों के बाल भी सफेद होने लगे हैं. कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आज एक आम समस्या बन गई है. बच्चे और बड़े अपने सफेद बालों से तंग आकर उन्हें काला करने के लिए हेयर डाई या केमिकल हेयर कलर का सहारा लेते हैं.

ये कलर बालों का काला तो कर देते हैं, लेकिन इनके बार-बार इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. इसी वजह से लोग ऐसी नेचुरल चीजों की तलाश में रहते हैं, जो उन्हें डाई जैसा काला रंग दें. अगर आप केमिकल कलर की जगह कोई नेचुरल हेयर केयर ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो आम की गुठली से बना यह घरेलू हेयर मास्क ट्राई कर सकते हैं. जी हां, जिस आम की गुठली को आप कूड़ा समझकर फेंक देते हैं वो आपको सफेद बालों को पार्लर जैसा काला कलर देने में बहुत मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं आम की गुठली वाला हेयरमास्क बनाने और लगाने का तरीका.

आम की गुठली से कैसे तैयार करें पाउडर?
आम की गुठली के ऊपर का सख्त खोल हटाकर अंदर मौजूद बीज निकाल लें. इसे अच्छी तरह धोकर धूप में पूरी तरह सुखा दें. जब बीज अच्छी तरह सूख जाए, तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इस पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में भरकर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

हेयर मास्क बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स 
इस घरेलू हेयर मास्क के लिए आपको चाहिए:

  • 10-15 लौंग
  • 1 छोटा चम्मच चायपत्ती
  • 1 बड़ा चम्मच आम की गुठली का पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 कप पानी

बनाने का तरीका:
ये नेचुरल हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले लौंग और चायपत्ती को हल्का भून लें. अब इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसके बाद इसमें आम की गुठली का पाउडर और दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर सकते हैं. इसे कुछ घंटों या पूरी रात ढककर रख दें.

बालों में कैसे लगाएं?
अगले दिन रातभर रखे इस पेस्ट को साफ और सूखे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं. लगभग एक से डेढ़ घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद नॉर्मल पानी और माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. अगर आप कंडीशनर इस्तेमाल करते हैं तो आप वो भी लगा सकते हैं. 

Advertisement

कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?
अगर आप इस घरेलू नुस्खे को आजमाना चाहते हैं, तो हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. रेगुलर हेयर केयर रूटीन के साथ इसका इस्तेमाल बालों को मुलायम और कंडीशंड रखने में मदद कर सकता है. हालांकि, सफेद बाल स्थायी रूप से काले हो जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती क्योंकि हर किसी के बाल सफेद होने का कारण अलग-अलग होता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • किसी भी घरेलू हेयर मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर स्कैल्प पर खुजली, जलन या एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
  • जिन लोगों को पहले से स्कैल्प संबंधी समस्या है, वो किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही ऐसे नुस्खे अपनाएं.
  • अगर सफेद बाल तेजी से बढ़ रहे हैं, तो इसके पीछे पोषण की कमी, स्ट्रेस या कोई हेल्थ समस्या भी हो सकती है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »