How to cool room without AC: आग उगल रहा कूलर फेंकने लगेगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी के टैंक में डाल दें ये एक चीज

How to cool room without AC: भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज गर्मी पड़ रही है. लू और तपिश की वजह से घर में लगे पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं. ऐसे में अगर आपके पास एसी नहीं है और कूलर से ही एसी जैसी ठंडी हवा खाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
बिना एसी मिलेगी ठंडक (Photo: ITG) बिना एसी मिलेगी ठंडक (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

How to cool room without AC: चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम में एयर कंडीशनर राहत तो देता है लेकिन भारी-भरकम बिजली बिल बजट बिगाड़ देता है. ऐसे में मिडल क्लास फैमिली के लिए कूलर ही सबसे बड़ा सहारा होता है. हालांकि, तपती गर्म, वेंटिलेशन की कमी और सही रखरखाव न होने के कारण कूलर ठंडी की जगह गर्म हवा फेंकने लगता है.

कूलर की कूलिंग बढ़ाने की ट्रिक्स

Advertisement

अगर आप भी गर्म हवा और उमस से परेशान हैं तो परेशान होने की जगह कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप अपने साधारण कूलर को भी एसी (AC) जैसा पावरफुल बना सकते हैं. आइए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिनसे आप बिना जेब ढीली किए घर को बर्फ जैसा ठंडा रख सकते हैं.

वेंटिलेशन का रखें ध्यान

कूलर के साथ आपको सबसे पहला ध्यान रखना है कि ये हवादार जगह पर रखा जाए. उसे हमेशा ऐसी जगह रखें जहां से वो ताजी हवा ले सके. कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास कूलर रखना सबसे सही होता है. साथ ही कमरे का एक और दरवाजा या खिड़की थोड़ी खुली रखें ताकि हवा का क्रॉस-वेंटिलेशन होता रहे और कमरे में उमस न बने.

खस की सफाई और पानी का छिड़काव

कूलर की घास अगर पुरानी हो गई है या उसमें धूल जम गई है तो उसे बदल दें. कूलर चलाने से पहले उसकी घास को पानी से अच्छी तरह गीला कर लें, इससे हवा तुरंत ठंडी आने लगती है.

Advertisement

बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल

कूलर की कूलिंग को दोगुना करने के लिए उसके पानी के टैंक में बर्फ के कुछ टुकड़े या आइस पैक डाल दें. इससे पानी ठंडा रहेगा और कूलर से निकलने वाली हवा सीधे एसी जैसी फीलिंग देगी.

पंप की सफाई

समय-समय पर कूलर के वॉटर पंप को साफ करते रहें ताकि पानी का बहाव तीनों तरफ की घास पर समान रूप से बना रहे. अगर घास पूरी तरह नहीं भीगती, तो कूलर ठंडी हवा नहीं देगा.

धूप से बचाव

कूलर को सीधी धूप से बचाएं. अगर कूलर ऐसी जगह है जहां कड़ी धूप पड़ती है तो उसके ऊपर छाया या शेड का इंतजाम करें. कूलर की बॉडी जितनी ठंडी रहेगी, हवा उतनी ही ठंडी होगी.

गीले तौलिए या गमछे का इस्तेमाल है मददगार

अगर आपके पास छोटा कूलर है तो उसके सामने एक गीला और ठंडा तौलिया लटका दें. यह इवेपोरेटिव कूलिंग के सिद्धांत पर काम करता है जिससे पानी के वाष्पीकरण से हवा का तापमान कम होता है. साथ ही हवा नमी भरी और ठंडी बनती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement