काली पड़ गईं चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां? आटे में ये चीज मिलाकर करें साफ, लगेंगी जैसे अभी-अभी खरीदी हों

How To Clean Silver Lakshmi Ganesh Idols: घर के मंदिर में रखी चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा की थाली काली पड़ गई हैं? अगर आप उन मूर्तियों को दिवाली से पहले चमकाना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे वाली ट्रिक इस्तेमाल कर सकते हैं. आटे में कोलगेट पाउडर मिलाकर चांदी साफ करने एक हैक बहुत वायरल हो रहा है.

Advertisement
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां साफ करने के लिए आटे में कोलगेट पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है. (Photo: ITG) लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां साफ करने के लिए आटे में कोलगेट पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

दिवाली हो या कोई बड़ा त्योहार, सभी लोग घर की साफ-सफाई में लग जाते हैं. घर का कोना-कोना चमकाने के साथ ही लोग मंदिर भी पूरी तरह से साफ करते हैं. फिर चाहे सीलिंग पर लगे जाले हों या फिर मंदिर की दराज. इन सभी चीजों के साथ-साथ लोग पूजा में रखे चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और पूजा की थाली को चमकाना चाहते हैं. लेकिन कई बार महीनों तक अलमारी या मंदिर में रखे रहने से चांदी की चीजें काली पड़ जाती हैं. ऐसे में उन्हें साफ करने के लिए घंटों मेहनत करनी पड़ती है या फिर ज्वेलर के पास ले जाना पड़ता है.

अगर आप भी ज्वेलर के पास जाने का प्लान बना रहे हैं या महंगा क्लीनर खरीदने की सोच रहे हैं, तो रुक जाएं. इसकी जरूरत नहीं है. आप एक आसान घरेलू तरीका अपनाकर ये मुश्किल काम चुटकियों में कर सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका, जिसकी मदद से आप आसानी से काली पड़ चुकी चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को फिर नए जैसा चमका सकते हैं.

चांदी की मूर्तियां साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
इस घरेलू तरीके की मदद से चांदी की मूर्तियां साफ करने के लिए सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी.   

Advertisement
  • 1-2 चम्मच गेहूं का आटा या मैदा
  • थोड़ा सा कोलगेट पाउडर
  • जरूरत के हिसाब से पानी

घर पर कैसे साफ करें चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां?

1. सबसे पहले चांदी की मूर्तियों को मुलायम, सूखे कपड़े से साफ करें. अगर उन पर धूल जमी है, तो उन्हें नॉर्मल पानी और मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करके साफ करें. इसके बाद तुरंत दूसरे मुलायम कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.

2. आटे और कोलगेट पाउडर को मिलाकर उसमें थोड़ा पानी डालें. फिर अच्छे से मिक्स करें. ध्यान रखें कि पानी की मात्रा का ध्यान रखें. पेस्ट ना ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और ना ही ज्यादा पतला. 

3. पेस्ट तैयार करने के बाद फिर इस मिश्रण को चांदी की चीजों पर लगाकर हल्के हाथ से साफ करें. अच्छे से हल्के हाथों से रगड़ने के बाद मूर्तियों पर सूखा पाउडर कोलगेट पाउडर डालें. 

4. कोलगेट पाउडर डालकर मूर्तियों को फिर हल्के हाथों से रगड़े. आप अच्छे से साफ करने के लिए टूथब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखे टूथब्रश को भी हल्के हाथों से ही मूर्तियों पर रगड़ें.

5. इसके बाद पानी से मूर्तियों को धो दें. आप देखेंगे कि आपकी काली पड़ चुकी मूर्तियां फिर से चमक उठेंगी. खास बात ये है कि इस तरीके में आपने किसी भी तरीके के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया है. 

Advertisement


नोट: इस तरीके से लक्ष्मी-गणेश जी की बारीक नक्काशी वाली मूर्तियां साफ करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें. उन पर खरोंच के निशान पड़ सकते हैं. इसलिए अगर आपके घर पर नक्काशीदार मूर्तियां हैं और इस तरीके से साफ कर रहे हैं तो उन्हें हल्के-हल्के हाथों से रगड़ें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »