Kadhai Cleaning Tips: कढ़ाही के हैंडल पर जमी जिद्दी चिकनाई होगी गायब, कालिख साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू जुगाड़

किचन में रखी कढ़ाही का इस्तेमाल रोज होता है, जिससे उसके हैंडल पर जिद्दी चिकनाई और कालिख जम जाती है. इसे नॉर्मल डिशवॉश से साफ करना नामुमकिन होता है. अगर आप भी इस काली परत से परेशान हैं, तो इन 3 आसान घरेलू जुगाड़ से इसे मिनटों में चमका सकते हैं.

Advertisement
कढ़ाही के हैंडल कुछ दिन में ही काले हो जाते हैं. (Photo: AI Generated) कढ़ाही के हैंडल कुछ दिन में ही काले हो जाते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

सब्जी बनानी हो, पूरियां तलनी हों या फिर कोई स्नैक तैयार करना हो, हमारे किचन में कढ़ाही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले बर्तनों में से एक है. ऐसे में लगातार इस्तेमाल और तेल-मसालों के धुएं के कारण कढ़ाही के हैंडल के पास एक मोटी, काली और चिपचिपी परत जम जाती है और उसे डिशवॉश सोप या लिक्विड से साफ करना बेहद मुश्किल होता है. कई बार तो लोग इसे रगड़-रगड़ कर थक जाते हैं लेकिन यह जिद्दी कालिख हटने का नाम नहीं लेती. यदि आपकी कढ़ाही का हाल भी कुछ ऐसा ही हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो इस समस्या को मिनटों में दूर कर सकती हैं. आइए कढ़ाही के हैंडल को चमकाने के 3 सबसे असरदार और आसान घरेलू जुगाड़ के बारे में जानते हैं.

Advertisement

बेकिंग सोडा और विनेगर

कढ़ाही के हैंडल पर जमी हुई चिकनाई की परत को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर सबसे अच्छा माना जाता है. इनके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले हैंडल वाले हिस्से पर 2 चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह छिड़क दें और उसके बाद विनेगर डालें. जैसे ही आप विनेगर डालेंगे उसमें झाग बनने लगेगा.

फिर उस रिएक्शन को करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. फिर पुराने टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से हैंडल को रगड़कर साफ कर लें. आप देखेंगे कि जमी हुई सारी कालिख और चिकनाई आसानी से पिघलकर बाहर आ जाएगी. 

नींबू और नमक

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और नमक का खुरदरापन मिलकर बर्तनों की सफाई में जादू की तरह काम करते हैं. इसके लिए आपको एक बड़ा नींबू का टुकड़ा लेना है और उस पर ढेर सारा नमक डालना है. अब इस नींबू को कढ़ाही के काले पड़े हैंडल और उसके आस-पास के कोनों पर अच्छी तरह रगड़ें.

Advertisement

यदि चिकनाई बहुत ज्यादा पुरानी है तो आप नींबू के रस में नमक मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं और उसे हैंडल पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ सकते हैं. बाद में मेटल स्क्रबर से हल्का सा रगड़ने पर ही हैंडल एकदम नए जैसा चमक उठेगा.

लिक्विड डिटर्जेंट और गर्म पानी

तीसरा और बेहद आसान तरीका गर्म पानी और डिटर्जेंट है. इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बड़े बर्तन या टब में उबलता हुआ तेज गर्म पानी लें. अब इसमें 2 चम्मच कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डिटर्जेंट मिलाएं. इस गर्म पानी के घोल में कढ़ाही के सिर्फ हैंडल वाले हिस्से को डुबोकर 25 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें.

गर्म पानी और डिटर्जेंट का मिक्सचर चिकनाई के बॉन्ड को कमजोर कर देते हैं और आप देखेंगे कि धीरे-धीरे कालिख कमजोर हो रही है. आधे घंटे बाद पानी से धो लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »