How to clean glass: बिना मेहनत घर के कांच हो जाएंगे चमाचम, नहीं आएंगे निशान! बस अपनाएं ये कमाल के जुगाड़

कांच को साफ करते समय अक्सर निशान पड़ जाते हैं और वो सही से साफ नहीं होते. बिना ज्यादा रगड़े हुए कांच को कैसे साफ कर सकते हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
खिड़कियों के कांच को साफ करने में अक्सर काफी मेहनत लगती है. (Photo: AI Generated) खिड़कियों के कांच को साफ करने में अक्सर काफी मेहनत लगती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

How to clean glass: घर के कांच, खिड़कियां और आईने अक्सर जब गंदे हो जाते हैं तो उन्हें साप करने में काफी मेहनत लगती है और यदि वे साफ भी हो जाते हैं तो उन पर लकीरें यानी स्ट्रीक्स रह जाती हैं. ये निशान शीशे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं. यदि आप भी अपने घर के कांच को एकदम क्रिस्टल क्लियर रखना चाहते हैं तो इसके लिए महंगे क्लीनर्स की नहीं, बल्कि सही तरीके और कुछ घरेलू ट्रिक्स की जरूरत है. बस छोटे-छोटे बदलाव करके आप अपने कांच को हर बार बिना किसी मेहनत के एकदम नया जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement

सही कपड़े का चुनाव है सबसे जरूरी

शीशा साफ करने के लिए क्लीनर के साथ-साथ कपड़े का सही होना भी बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके लिए माइक्रोफाइबर क्लॉथ सबसे अच्छा रहता है. यह न सिर्फ धूल को अच्छी तरह हटाता है बल्कि नमी को भी सोख लेता है और कोई रेशे भी नहीं छोड़ता.

पुराने कॉटन टी-शर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पेपर टॉवल से बचें क्योंकि ये कागज के छोटे कण छोड़ देते हैं जिससे शीशे पर निशान पड़ जाते हैं.

हमेशा 2 कपड़े साथ रखें. एक क्लीनर लिक्विड लगाने के लिए और दूसरा शीशे को पॉलिश करने के लिए. माइक्रोफाइबर का इस्तेमाल शीशे की सफाई को आसान बनाता है.

क्लीनर का ज्यादा इस्तेमाल न करें

अक्सर लोग सोचते हैं कि जितना ज्यादा क्लीनर स्प्रे करेंगे, शीशा उतना ही साफ होगा, यह एक बड़ी गलती है. अधिक क्लीनर लगाने से शीशे पर परत जम जाती है जिसे पूरी तरह से पोंछना मुश्किल होता है और यही बाद में लकीरों का कारण बनता है.

Advertisement

स्प्रे को हल्का रखें और इसे पूरी सतह पर बराबर फैलाएं. क्लीनर की कम मात्रा का इस्तेमाल करना ही बेहतर रिजल्ट देता है.

तेज धूप में सफाई से बचें

सीधी धूप में शीशा जल्दी सूख जाता है, जिससे क्लीनर का घोल पूरी तरह साफ होने से पहले ही सूख जाता है और पीछे निशान छोड़ देता है. सफाई के लिए बादल वाले दिन या सुबह-शाम का समय चुनें लेकिन तेज धूप में सफाई न करें.

एक ही दिशा में करें वाइप

प्रोफेशनल क्लीनर्स हमेशा एक फिक्स्ड पैटर्न फॉलो करते हैं. खिड़की के एक तरफ हॉरिजॉन्टल (आड़ा) और दूसरी तरफ वर्टिकल (सीधा) पोंछें. इससे अगर कोई लकीर रह जाती है तो आप आसानी से पहचान सकते हैं कि वह किस तरफ है. एक ही दिशा में सफाई करना सबसे इफेक्टिव तरीका माना जाता है.

विनेगर सॉल्यूशन आएगा काम

अगर आप बाजार के क्लीनर से परेशान हैं तो घर पर ही मैजिकल सॉल्यूशन बना सकते हैं. इसके लिए सफेद सिरका और पानी का मिश्रण शीशे से ग्रीस और उंगलियों के निशान हटाने में जबरदस्त है. इसे स्प्रे बोतल में भरें, हल्का स्प्रे करें और तुरंत माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. सिरके की महक सूखने के बाद तुरंत उड़ जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »