काले पड़ गए हैं तांबे-पीतल के बर्तन? रगड़ना छोड़िए, इन 4 चीजों से आएगी शीशे सी चमक

How to clean copper and brass utensils: अगर आपके घर में भी पीतल और तांबे के बर्तन काले हो चुके हैं तो यहां हम आपको बिना मेहनत कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर अपने बर्तनों को चमका सकते हैं.

Advertisement
पीतल-तांबे के बर्तन ऐसे करें साफ (Photo: ITG) पीतल-तांबे के बर्तन ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

How to clean iron copper and brass utensils: तांबे और पीतल के बर्तन न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ ही दिनों में इन पर काले और हरे रंग की एक परत जम जाती है. इन्हें साफ करने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल पाउडर मिलते हैं जो बर्तनों की नेचुरल चमक को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं और हाथों को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

Advertisement

बर्तनों को चमकाने की ट्रिक्स

अगर आपके घर में भी ऐसे बर्तन काले पड़ चुके हैं तो अब आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आज हम आपको रसोई में मौजूद 4 ऐसी बेहद साधारण चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से बिना रगड़े आपके बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमक उठेंगे.

1. नींबू और नमक चमकाएगा बर्तन
सामग्री: 1 बड़ा नींबू, 1 चम्मच सफेद नमक

तरीका: नींबू को बीच से आधा काट लें. इसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा सफेद नमक छिड़कें. अब इसे काले पड़े तांबे या पीतल के बर्तन पर हल्के हाथों से रगड़ें. नमक और नींबू का एसिड मिलकर तुरंत कालेपन को काट देगा. इसके बाद बर्तन को साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें. आप चाहें तो रोज ही बर्तनों को बिना नमक लगाए केवल नींबू से रगड़कर साफ कर सकते हैं. ये भी काफी कारगर तरीक है. 

Advertisement

2. इमली का पानी
सामग्री: एक छोटा टुकड़ा इमली, 1 कप गर्म पानी.

तरीका: इमली को 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगोकर रख दें, फिर उसे मथकर गाढ़ा पल्प तैयार कर लें. इस इमली के पल्प को बर्तन पर अच्छी तरह लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बर्तनों को पानी से धो लें, इसकी खटास से बर्तनों का कालापन पूरी तरह गायब हो जाएगा.

3. सफेद सिरका और नमक का घोल
सामग्री: 2 चम्मच सफेद सिरका, 1 चम्मच नमक, थोड़ा सा गेहूं का आटा (पेस्ट बनाने के लिए).

तरीका: सिरके और नमक को आपस में मिला लें. इसमें थोड़ा सा आटा मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को पीतल या तांबे के बर्तनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. जब यह हल्का सूख जाए, तो स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से साफ करते हुए पानी से धो लें.

4. सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

सामग्री: 2 चम्मच सफेद सिरका, 1 चम्मच बेकिंग सोडा

तरीका: एक कटोरी में सफेद सिरका और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. किसी मुलायम ब्रश या कपड़े से हल्के से रगड़ें और पानी से धो लें. 

Advertisement

नोट कर लें ये जरूरी टिप: बर्तनों को पानी से धोने के बाद किसी सूखे और सूती कपड़े से तुरंत अच्छी तरह पोंछ लें. अगर बर्तनों पर पानी की बूंदें रह जाएंगी तो उन पर दोबारा काले धब्बे पड़ सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »