How to clean ceiling fan: छत वाला पंखा साफ करते समय नीचे नहीं गिरेगी गंदगी, बस ऐसे करें साफ

गर्मियां आते ही छत के पंखे चलने शुरू हो जाते हैं लेकिन उन पर जमी काली परत और धूल सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. अक्सर लोग गंदगी के डर से इन्हें साफ करने में कतराते हैं. अब बिना फर्श गंदा किए आप मिनटों में अपना पंखा चमका सकते हैं.

Advertisement
पंखे पर धूल जमने से वो हवा कम देता है. (Photo: ITG) पंखे पर धूल जमने से वो हवा कम देता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Ceiling Fan Cleaning Tips: गर्मियों के मौसम में छत वाले पंखे अन्य मौसमों की अपेक्षा अधिक चलते हैं. कई घरों में तो बंद ही नहीं होते जिसके कारण इन पर धूल, मिट्टी और चिकनाई की एक मोटी परत जमा हो जाती है. जब हम कपड़े या झाड़ू से इसे साफ करने की कोशिश करते हैं तो सारी गंदगी नीचे रखे बेड, सोफे या फर्श पर गिर जाती है. इससे हमारा काम कम होने के बजाय और बढ़ जाता है. लेकिन अगर आप सही तकनीक अपनाएं तो धूल नीचे नहीं गिरेगी और आपका कमरा पूरी तरह साफ रहेगा.

Advertisement

पुराने तकिए के कवर का जादुई इस्तेमाल

पंखे को बिना शोर-शराबे और गंदगी के साफ करने का सबसे बेहतरीन तरीका है पुराना तकिया कवर (Pillow Cover). इसके लिए आपको बस एक पुराना कवर लेना है और उसे पंखे के एक ब्लेड के अंदर पूरी तरह डाल देना है. अब कवर को ऊपर और नीचे से हल्के हाथ से दबाते हुए अपनी ओर खींचें.

ऐसा करने से ब्लेड पर जमी सारी धूल और जाले तकिए के कवर के अंदर ही सिमट जाएंगे. इसी तरह आप तीनों ब्लेड को बिना नीचे धूल गिराए साफ कर सकते हैं.

गंदगी के लिए बनाएं घोल

यदि आपके पंखे पर रसोई की चिकनाई या बहुत पुरानी जिद्दी गंदगी जमा है तो केवल सूखे कपड़े से काम नहीं चलेगा. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इसमें 2 बूंद डिश वॉश लिक्विड भी डाल दें. इस घोल को पंखे के ब्लेड पर हल्का स्प्रे करें और फिर किसी पुराने मोजे या सूती कपड़े से पोंछ दें. सिरका चिकनाई को तुरंत काट देता है और पंखा चमकने लगता है.

Advertisement

सफाई के दौरान सुरक्षा है जरूरी

पंखे की सफाई करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण है. सफाई शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि पंखे का स्विच बंद है. यदि संभव हो तो रेगुलेटर को भी जीरो पर कर दें. ऊंचाई पर काम करने के लिए मजबूत स्टूल या सीढ़ी का ही उपयोग करें और किसी की मदद जरूर लें. सफाई करते समय पंखे के ब्लेड पर बहुत अधिक दबाव न डालें क्योंकि इससे ब्लेड झुक सकते हैं और पंखा चलते समय आवाज करने लग सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement