Steel Taps Cleaning Tips: स्टील के नलों पर जम गए हैं काले और सफेद जिद्दी दाग? रसोई की 3 चीजों से बनाएं घरेलू क्लीनर, लौट आएगी नई जैसी चमक

How To Clean Steel Taps: समय के साथ रसोई या बाथरूम में लगे स्टील के नल पुराने और काले लगने लगते हैं. क्या आपके घर के नल भी दाग और पानी के निशानों की वजह से पुराने दिखने लगे हैं? अगर हां, तो रसोई में रखीं 3 चीजें आपके नलों को नए जैसा चमकाने में मदद कर सकती हैं.

Advertisement
स्टील के नलों को साफ करने के लिए आप घर के बने क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं.  (Photo: ITG) स्टील के नलों को साफ करने के लिए आप घर के बने क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

बाजार से खीरदकर जब आप रसोई या बाथरूम में स्टील के नल लगवाते हैं, तो वो चमचमाते हुए दिखते हैं. लेकिन ये नल कुछ ही दिनों में अपनी चमक खोने लगते हैं. लगातार पानी, साबुन, टूथपेस्ट और गंदगी के कॉनटेक्ट में आने की वजह से इन नलों पर पानी के सफेद निशान, काले धब्बे और जिद्दी दाग जम जाते हैं. कई बार ये दाग इतने ज्यादा जिद्दी और गहरे हो जाते हैं कि नल पुराने दिखने लगते हैं. इन्हें साफ करने के लिए लोग कई बार महंगे क्लीनर या केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है.

Advertisement

अगर आपके घर के स्टील के नल भी अपनी चमक खो चुके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रसोई में आसानी से मिलने वाली सिर्फ 3 चीजों की मदद से आप एक असरदार होममेड क्लीनर तैयार कर सकते हैं. ये क्लीनर जमे हुए दागों को साफ करने में मदद करता है और नलों की खोई हुई चमक वापस लाने में भी कारगर साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.

इन 3 चीजों से तैयार करें होममेड क्लीनर
नलों के जिद्दी दाग साफ करने वाला क्लीनर बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी: 

  • डिशवॉश पाउडर
  • हार्पिक क्लीनर
  • इनो (ENO) पाउडर

एक छोटी कटोरी में एक चम्मच डिशवॉश पाउडर लें. इसमें थोड़ा-सा हार्पिक मिलाएं और आखिर में एक पैकेट इनो डाल दें. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.

इस तरीके से करें इस्तेमाल
सफाई शुरू करने से पहले नल पर थोड़ा पानी डालकर उसे हल्का गीला कर लें. चाहें तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे नल पर जमी धूल और ऊपर की गंदगी सॉफ्ट हो जाती है, जिससे बाद में सफाई करना आसान हो जाता है. 

इसके बाद तैयार किए गए पेस्ट को नल पर अच्छी तरह लगा दें और लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश या मुलायम स्क्रब की मदद से नल को हल्के हाथों से रगड़ें. आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें. अगर एक बार करने के बाद भी नलों पर से दाग नहीं जाते हैं, तो इस प्रोसेस को दोबारा भी दोहरा सकते हैं.

किन चीजों की सफाई में कर सकते हैं इस्तेमाल?
ये क्लीनर सिर्फ स्टील के नलों की सफाई के लिए ही नहीं है. इसका इस्तेमाल स्टील की दूसरी चीजों जैसे कुछ फिटिंग्स या स्टेनलेस स्टील के सामान की सफाई के लिए भी किया जा सकता है. हालांकि, किसी नाजुक चीज पर लगाने से पहले एक छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »