Don't Wash These 6 Clothes After Every Wear: हर बार पहनकर न धोएं ये 6 कपड़े, वरना जल्दी खराब होगा फैब्रिक और कम हो जाएगी कपड़ों की उम्र

क्या आप भी हर कपड़े को एक बार पहनते ही धोने के लिए डाल देते हैं? लॉन्ड्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओवरवॉशिंग से कपड़ों का रंग और फिटिंग खराब हो सकती है. आज हम आपको उन कपड़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक बार पहनने के बाद धोने से वो खराब हो जाते हैं.

Advertisement
बहुत से कपड़े 5-6 से बार पहनने के बाद ही धोने चाहिए. (Photo: ITG) बहुत से कपड़े 5-6 से बार पहनने के बाद ही धोने चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो किसी कपड़े को एक बार पहनते ही उसे धोने के लिए वॉशिंग मशीन में धुलने डाल देते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आप अनजाने में अपने पसंदीदा कपड़ों की शेल्फ लाइफ को कम कर रहे हों. कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें जल्दी-जल्दी धोने से वो खराब हो जाते हैं. दरअसल, हर कपड़े को हर बार पहनने के बाद धोना जरूरी नहीं होता. फैशन और लॉन्ड्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि जरूरत से ज्यादा धुलाई से कपड़ों का रंग फीका पड़ सकता है, उनकी फिटिंग खराब हो सकती है और फैब्रिक भी जल्दी कमजोर होने लगता है.

Advertisement

इतना ही नहीं, बार-बार कपड़े धोने से पानी, बिजली और डिटर्जेंट की भी खपत ज्यादा होती है. ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन-से कपड़े ऐसे हैं जिन्हें हर बार पहनने के बाद धोने की जरूरत नहीं पड़ती है. आज हम आपको ऐसे ही कपड़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें 2-3 बार पहनने के बाद ही धोना चाहिए.

1. जींस: लिस्ट में पहला नाम जींस का आता है, जिसे बार-बार धोने की जरूरत नहीं होती है. ये सबसे ज्यादा ओवरवॉश किए जाने वाले कपड़ों में से एक है. डेनिम बहुत ही मजबूत फैब्रिक होता है, जो पसीना भी कम सोखता है. अगर जींस पर दाग नहीं लगे हैं और उसमें बदबू नहीं आ रही है, तो इसे 4 से 6 बार पहनने के बाद धोया जा सकता है.  

2. स्वेटर और कार्डिगन: स्वेटर आमतौर पर किसी दूसरे कपड़े के ऊपर पहने जाते हैं, इसलिए ये सीधी स्किन के कॉन्टैक्ट में कम आते हैं. ऐसे में इन्हें हर बार पहनने के बाद धोना बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है. आम तौर पर 5 से 7 बार पहनने के बाद ही इन्हें धोना चाहिए.

Advertisement

3. जैकेट और ब्लेजर: जैकेट और ब्लेजर भी ऐसे ही कपड़ों में आता है. इनर लेयर के ऊपर पहने जाने वाले जैकेट्स और ब्लेजर्स को भी एक बार पहनने के बाद ही धोने की जरूरत नहीं होती है. इसलिए इनमें गंदगी और पसीना कम जमा होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इन्हें 5 से 10 बार पहनने के बाद या सीजन खत्म होने पर साफ कराना काफी होता है.

4. ड्रेस पैंट और ट्राउजर: ऑफिस या फॉर्मल मीटिंग्स पर पहनी जाने वाली पैंट और ट्राउजर को भी हर बार धोने की जरूरत नहीं होती है. बार-बार धुलाई से इनकी क्रीज और फिटिंग खराब हो सकती है. इन्हें 5 से 10 बार पहनने के बाद धोना बढ़िया माना जाता है.

5. नाइट सूट या पायजामा: अगर आपको रात में ज्यादा पसीना नहीं आता है और सोने से पहले नहाने की आदत रखते हैं, तो पायजामा या नाइट सूट को 3 से 4 बार पहनने के बाद ही धोना चाहिए.

6. ब्रा को भी रोज धोना जरूरी नहीं: ब्रा को हर बार पहनने के बाद धोने से उसकी इलास्टिसिटी जल्दी खराब हो सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 3 से 4 बार पहनने के बाद इसे धोना ठीक रहता है. हालांकि ज्यादा गर्मी या पसीने की स्थिति में इसे पहले भी धोया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »