Homemade Peanut Butter: पीटन बटर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो मसल्स, दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है. इसे रोज 1–2 चम्मच खाना सेहत और एनर्जी दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. ऐसे में इन दिनों ये लोगों के बीच बहुत फेमस हो रहा है. आलम ये है कि लोग इसे खरीदने के लिए 500 से 1500 रुपये खर्च करने में भी हिचकिचा नहीं रहे हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही स्वादिष्ट पीनट बटर जो आप बाजार में 500, 1000 और कई बार तो 1500 रुपए तक में खरीदते हैं, आप घर पर सिर्फ 50-100 रुपये में बना सकते हैं? हां, बिल्कुल सही सुना आपने! और वो भी इतना हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक कि बाजार वाले पीनट बटर का स्वाद भूल जाएंगे. शेफ रणवीर बरार ने बताया कि कैसे कुछ भुने हुए पीनट्स, थोड़ा तेल और शहद या गुड़ मिलाकर आप अपना खुद का पीनट बटर तैयार कर सकते हैं.
तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि कैसे घर पर सस्ता, हेल्दी और टेस्टी पीनट बटर बनाया जाए, तो ये रेसिपी आपके लिए है.
सही मूंगफली चुनें
अगर आप चाहते हैं कि आपका पीनट बटर बढ़िया और स्वादिष्ट बने तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप मूंगफली सही तरह की चुनें.
गोल मूंगफली: ये भारत में सबसे आम पाई जाती है. अगर आप आसानी से मिल जाने वाली पीनट/मूंगफली चाहते हैं या रेसिपी में थोड़ी आसानी चाहिए, तो गोल पीनट इस्तेमाल कर सकते हैं.
लंबी मूंगफली: पीनट बटर बनाने के लिए लंबे पीनट्स सबसे बढ़िया मानी जाती हैं. लंबी पीनट्स में तेल और फ्लेवर ज्यादा होता है, इसलिए इसका पीनट बटर या अन्य क्रिमी डिशेज में स्वाद और टेक्शचर बेहतर आता है.
हालांकि, शेफ रणवीर बरार पीनट बटर बनाने के लिए दोनों पीनट्स का इस्तेमाल करते हैं. अगर आपके पास लंबे पीनट न मिले, तो गोल पीनट से भी रेसिपी तैयार की जा सकती है, बस टेक्शचर थोड़ा अलग होगा.
मूंगफली भूनने का तरीका
एक कप कच्ची मूंगफली लें. उन्हें तवे पर डालें. पुराने समय की तरह कपड़े का इस्तेमाल करके मूंगफली को दबा दबाकर भूनें. इससे खुशबू अच्छी आती है. जब मूंगफली अच्छे से भुन जाएं और खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. फिर जिस कपड़े से मूंगफली भून रहे थे उसी कपड़े में इन्हें भरकर हाथ से रगड़ें. ऐसा करने पर छाल आसानी से उतर जाएगा.
टिप: रणवीर बरार कहते हैं बाजार के रोस्टेड पीनट्स का इस्तेमाल न करें.
स्मूद पीनट बटर बनाने का तरीका
इंग्रेडिएंट्स
तरीका:
1. पीनट बटर बनाने के लिए सबसे मूंगफली को ब्लेंडर में डालकर पीसें.
2. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे तेल डालें और ब्लेंड करते रहें.
3. अब इसमें नमक और मीठा डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
4. आपका स्मूद पीनट बटर तैयार है.
पीनट बटर के वेरिएशन
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क