Heatwave cooling tips: नौतपा की भीषण गर्मी में शरीर को 'ओवन' बनने से बचाएगी ये देसी ड्रिंक, शरीर रहेगा एकदम कूल

25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है, जिसके कारण अगले 9 दिनों तक सूर्य देव प्रचंड आग बरसाएंगे. इस जानलेवा तपिश और लू से बचने के लिए दोपहर के खाने में बस एक खास चीज शामिल कर लें, जो आपके शरीर को अंदर से 'एसी' जैसी ठंडक देगी.

Advertisement
देसी ड्रिंक से शरीर को अंदर से ठंडा रखा जा सकता है. (Photo: AI Generated) देसी ड्रिंक से शरीर को अंदर से ठंडा रखा जा सकता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर अपने चरम पर था और 25 मई से नौतपा शुरू हो गए हैं जो 2 जून तक चलेंगे. ज्योतिष और विज्ञान दोनों के अनुसार, इन 9 दिनों में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं जिससे भयंकर लू और हीटवेव का जोखिम और अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में इस झुलसाने वाली गर्मी में शरीर का टेम्परेचर मेंटेन रखना और डिहाइड्रेशन से बचना काफी जरूरी होता है. यदि आप दोपहर के लंच में सिर्फ एक देसी ड्रिंक को शामिल कर लें तो आप इस भयंकर तपिश में भी खुद को पूरी तरह बीमार पड़ने से बचा सकते हैं. वह चीज कुछ और नहीं, बल्कि हमारे किचन में मिलने वाली मट्ठा या छाछ (Buttermilk) है.

Advertisement

शरीर का नेचुरल कूलेंट है छाछ

हेल्थलाइन का कहना है, दोपहर के खाने के बाद एक गिलास छाछ पीना आपके शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह सिर्फ एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक नहीं है, बल्कि एक बेहतरीन नेचुरल कूलेंट है. दही और छाछ जैसे फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट्स में शरीर के तापमान को तुरंत कम करने की शक्ति होती है. जब बाहर का पारा 45 डिग्री पार कर जाता है तब छाछ आपके पेट की गर्मी को शांत करती है और अंदरूनी ऑर्गन को भी कूल रखती है.

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को करता है पूरा

गर्मी और नौतपा के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी पसीने के जरिए शरीर से जरूरी मिनरल्स के निकल जाने की होती है. छाछ में भरपूर मात्रा में पानी, पोटैशियम और सोडियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं. दोपहर के समय जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह शरीर में पानी की कमी को तुरंत पूरा (रिहाइड्रेट) करता है. इससे लू लगने का खतरा न के बराबर हो जाता है और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

Advertisement

पाचन तंत्र को रखेगा दुरुस्त

गर्मी के मौसम में डाइजेशन स्लो हो जाती है जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं आम हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, छाछ में मौजूद गुड बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स पेट के एसिड को न्यूट्रलाइज करते हैं. भारी या मसालेदार लंच के बाद भुने हुए जीरे और काले नमक के साथ ली गई छाछ खाने को आसानी से पचा देती है, जिससे पेट में भारीपन महसूस नहीं होता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement