गाल हो जाएंगे टमाटर जैसे लाल, अगर रोज डिनर में पिएंगे ये खास सूप

टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर खाना है जिसमें विटामिन C और A, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. अगर आप रोजाना डिनर में टमाटर के सूप पीते हैं तो इससे आपको एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे होंगे.

Advertisement
डिनर में टमाटर का सूप पीने के फायदे (Photo:ITG) डिनर में टमाटर का सूप पीने के फायदे (Photo:ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

सर्दियों की शाम हो या हल्की भूख का अहसास, गरमा-गरम टमाटर का सूप न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत का खजाना भी है. यह न केवल शरीर को गर्माहट देता है बल्कि आपकी इम्युनिटी बढ़ाने और त्वचा में निखार लाने में भी मददगार है.

टमाटर के सूप के फायदे

टमाटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए यहां हम आपको टमाटर के सूप के फायदे और उसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement

इम्युनिटी बूस्टर: टमाटर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसलिए इसका सेवन शरीर की इम्युनिटी को अच्छा रखता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

दिल की सेहत में मददगार: इसमें मौजूद लाइकोपीन और पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं.

वजन घटाने में सहायक: कम कैलोरी और हाई फाइबर के कारण यह वजन कम करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है.

त्वचा के लिए फायदेमंद: टमाटर विटामिन C और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है. यह फ्री रैडिकल्स से लड़ने, हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने और स्किन को टाइट और चमकदार बनाने के लिए जरूरी कोलेजन को बढ़ाने में मदद करते है. टमाटर त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक चमक लाता है.

टमाटर के सूप की आसान रेसिपी
4-5 पके हुए लाल टमाटर

1 मध्यम प्याज (कटा हुआ)

Advertisement

3-4 कलियां लहसुन

1 छोटा टुकड़ा अदरक

1 तेजपत्ता और 2 काली मिर्च

नमक और चीनी (स्वादानुसार)

मक्खन या क्रीम (सजावट के लिए)

बनाने का तरीका

एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें, उसमें तेजपत्ता, काली मिर्च, अदरक और लहसुन डालें.

अब कटे हुए प्याज और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.

दो कप पानी और स्वादानुसार नमक डालकर टमाटर के नरम होने तक पकाएं.

मिश्रण ठंडा होने पर तेजपत्ता निकाल दें और बाकी सामग्री को मिक्सी में पीस लें.

तैयार प्यूरी को छान लें और दोबारा गैस पर 5 मिनट तक उबालें. यदि जरूरत हो तो थोड़ी चीनी और काली मिर्च पाउडर डालें.

ऊपर से फ्रेश क्रीम या ब्रेड क्रूटोंस डालकर गरमा-गरम परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement