How to Stop Hairfall: बारिश-मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? सिर पर इस तरह लगाएं प्याज का रस, हेयरफॉल की होगी छुट्टी

How to Stop Hairfall: अगर आप भी झड़ते-टूटते बालों से परेशान हैं और मॉनसून में ये दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है तो आज हम आपको एक कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं. इस नुस्खे को अपनाने से आपको हेयरफॉल में काफी मदद मिल सकती है.

Advertisement
बालों में कैसे लगाएं प्याज का रस (Photo: ITG) बालों में कैसे लगाएं प्याज का रस (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

मानसून के मौसम में नमी बढ़ने के कारण बालों का झड़ना, टूटना और कमजोर होना एक आम समस्या बन जाती है. इस मौसम में स्कैल्प ऑयली हो जाता है जिससे डैंड्रफ और हेयर फॉल तेजी से बढ़ने लगते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो एक असरदार और नेचुरल नुस्खे को अपनाकर अपने बालों को फिर से मजबूत और घना बना सकते हैं. बालों की कई समस्याओं का पक्का इलाज रसोई में मौजूद प्याज के रस में छुपा है. आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका.

Advertisement

प्याज का रस लगाने का सही तरीका
जूस निकालें: सबसे पहले 1 या 2 ताजे प्याज लें, उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें या मिक्सी में पीस लें. इसके बाद एक सूती कपड़े या छन्नी की मदद से उसका रस निकालकर एक कटोरी में अलग कर लें.

स्कैल्प पर लगाएं: रुई या उंगलियों की मदद से इस प्याज के रस को सीधे अपने सिर की स्कैल्प और बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं. ध्यान रखें कि इसे सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाने के बजाय जड़ों में लगाना ज्यादा जरूरी है.

मसाज करें: रस लगाने के बाद हल्के हाथों से स्कैल्प की 5 से 7 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके.

धो लें: इसे बालों में लगभग 30 से 45 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू और साफ पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें, ताकि प्याज की महक पूरी तरह निकल जाए.

Advertisement

क्यों असरदार है यह नुस्खा?
सल्फर से भरपूर: प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो बालों के रोम को पोषण देता है और नए बाल उगाने में मदद करता है.

हेयर फॉल कंट्रोल: यह स्कैल्प के इंफेक्शन को दूर करता है और मानसून में होने वाले हेयर फॉल को तेजी से रोकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »