Home Remedies for Hair Fall: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और स्ट्रेस की वजह से बालों का झड़ना, टूटना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गए हैं. इससे बचने के लिए कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप बालों की देखभाल के लिए कोई नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं तो बरगद की छाल और नारियल का तेल का पारंपरिक मिश्रण ट्राई कर सकते हैं.
माना जाता है कि यह मिश्रण बालों को जड़ों से पोषण देता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और बाल लंबे और घने होते हैं. तो आइए जानते हैं कि बरगद की छाल और नारियल के तेल का मिश्रण कैसे बनाया जाता है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
बरगद की सूखी छाल या जटा
200–250 मिली नारियल का तेल
कैसे करें इस्तेमाल?
हफ्ते में 1 से 2 बार इस तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प और बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें. लगभग 30 मिनट से 1 घंटे बाद या रातभर लगाकर अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.
बरगद और नारियल के तेल का मिश्रण लगाने के क्या फायदे हैं?
बरगद और नारियल के तेल का यह मिश्रण पारंपरिक तौर पर बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता है. नारियल का तेल स्कैल्प को नमी देने, बालों को मुलायम बनाने और टूटने से बचाने में मदद करता है. वहीं, माना जाता है कि बरगद की छाल या जटा में मौजूद प्राकृतिक गुण स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं, जिससे बाल जड़ों से मजबूत होतें हैं और बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है. इन दोनों का मिश्रण हफ्ते में 1 या 2 बार लगाने से बाल लंबे, घने और हेल्दी बनते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान:
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपने हेयर केयर रूटीन में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क