Gold Cleaning Tips: सोने की जूलरी पड़ गई काली? घर पर मौजूद इन 4 चीजों से मिनटों में चमकाएं नई जैसी, बच जाएगा सुनार का खर्चा!

रोजाना इस्तेमाल, धूल और पसीने के कारण सोने के गहनों की चमक फीकी पड़ जाती है. मगर आप घर पर ही आसान चीजों से गोल्ड जूलरी को सुरक्षित तरीके से चमका सकते हैं. आइए आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही आसान तरीके बताते हैं.

Advertisement
सोने की जूलरी घर पर ही साफ करें. (PHOTO:AI) सोने की जूलरी घर पर ही साफ करें. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

Gold Jewellery Cleaning Tips: सोने के गहने हर किसी की पसंद होते हैं और लोग उनको बहुत संभालकर भी रखते हैं. चाहे शादी-ब्याह हो, त्योहार हो या कोई खास मौका, गोल्ड जूलरी की चमक आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. लेकिन रोजाना पहनने, धूल, पसीने और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के संपर्क में आने से सोने के गहनों की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में हर बार सुनार के पास जाकर सफाई करवाना काफी महंगा भी पड़ जाता है और इसमें समय भी काफी बर्बाद होता है. 

Advertisement

मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अपनी गोल्ड जूलरी को अब चमकाने के लिए आपको बार-बार सुनार के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद कुछ सस्ती और आसान चीजों की मदद से भी आप अपने सोने के गहनों को फिर से चमका सकते हैं. 

गुनगुना पानी और लिक्विड साबुन

गोल्ड जूलरी की घर में सफाई के लिए गुनगुने पानी और लिक्विड साबुन के इस्तेमाल को सबसे सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक कटोरी गुनगुने पानी में कुछ बूंदें माइल्ड लिक्विड साबुन डालें.
  • गहनों को 15-20 मिनट तक इसमें भिगो दें.
  • इसके बाद मुलायम टूथब्रश से हल्के हाथों से साफ करें.
  • साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

अगर गहनों पर जिद्दी गंदगी जम गई है, तो बेकिंग सोडा से आप आसानी से उसे साफ कर सकते हैं. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि यह तरीका साधारण सोने की जूलरी पर ही अपनाएं. मोती, पन्ना, ओपल या अन्य नाजुक रत्न जड़े गहनों पर इसका इस्तेमाल न करें.

Advertisement

कैसे करें?

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
  • इसे गहनों पर हल्के हाथ से लगाएं.
  • 2-3 मिनट बाद साफ पानी से धोकर सुखा लें.

टूथपेस्ट से करें सफाई

सादा (नॉन-जेल) टूथपेस्ट भी सोने के गहनें साफ करने में कारगार है, इसका इस्तेमाल आप हल्की सफाई के लिए कर सकते हैं.

  • थोड़ा-सा टूथपेस्ट गहने पर लगाएं.
  • मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें.
  • पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें.

अमोनिया का घोल (बहुत कम मात्रा में)

अगर आपकी गोल्ज जूलरी पुरानी और बहुत ज्यादा गंदी हो गई है, तो अमोनिया का हल्का घोल इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि इस तरीके का इस्तेमाल बार-बार न करें, क्योंकि इससे जूलरी की फिनिश पर असर पड़ता है.

  • 1 भाग अमोनिया में 6 भाग पानी मिलाएं.
  • जूलरी को 1 मिनट से ज्यादा इसमें न रखें.
  •  अमोनिया घोल से निकालकर तुरंत साफ पानी से धो लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  1. सोने के गहनों को साफ करते समय हार्ड ब्रश या स्क्रबर का इस्तेमाल न करें.
  2. ब्लीच, तेजाब या कठोर केमिकल वाले क्लीनर से बचें.
  3. अगर गहनों में हीरे, मोती या अन्य कीमती पत्थर जड़े हैं, तो घरेलू उपाय अपनाने से पहले ज्वेलर की सलाह लें.
  4. सफाई के बाद गहनों को पूरी तरह सुखाकर ही बॉक्स में रखें.
  5. गहनों की चमक लंबे समय तक बनाए रखने के टिप्स
  6. मेकअप, परफ्यूम और हेयर स्प्रे लगाने के बाद ही गहने पहनें.
  7. नहाते समय या स्विमिंग पूल में जाने से पहले गहने उतार दें.
  8. हर गहने को अलग-अलग मुलायम कपड़े या पाउच में रखें.
  9. समय-समय पर मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से गहनों को पोंछते रहें.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य घरेलू जानकारी पर आधारित है.किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले गहनों की बनावट और उनमें लगे रत्नों का ध्यान रखें. इसके अलावा महंगे या एंटीक गहनों के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »