हर ऐप के लिए अलग से पैसे देकर थक चुके Gen Z, अब कर रही 'सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स'?

हर महीने ओटीटी, म्यूजिक और दूसरे ऐप्स की मेंबरशिप पर होने वाले छोटे-छोटो खर्च अब जेन जी को ज्यादा लगने लगा है. इसलिए कई लोग उन मेंबरशिप्स को बंद कर रहे हैं, जिनका वे कम इस्तेमाल करते हैं. इसे 'सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स' कहा जा रहा है, यानी जरूरत की चीजों पर ही पैसा खर्च करना और बेकार की मेंबरशिप्स से छुटकारा पाना.

Advertisement
पैसे बचाने के लिए जेन जी का सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स पैसे बचाने के लिए जेन जी का सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स

सारा सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

हर महीने बैंक खाते से थोड़े थोड़े पैसे कटते हैं. कभी ओटीटी का सब्सक्रिप्शन पेमेंट, कभी  म्यूजिक ऐप की मेंबरशिप, कभी किसी फिटनेस ऐप का पैसा. अलग-अलग देखें तो ये खर्च बहुत बड़े नहीं लगते, लेकिन महीने के आखिर में इन्हीं छोटी-छोटी कटौतियों का हिसाब देखकर पता चलता है कि पैसा आखिर जा कहां रहा है.

इसीलिए अब जेन जी के बीच ‘सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स’ की बात हो रही है. इसका सीधा मतलब है ऐसी सभी मेंबरशिप्स को बंद करना, जिनका इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है या जिनकी अब जरूरत नहीं लगती.

Advertisement

हर ऐप की मेंबरशिप क्यों चाहिए?

कुछ टाइम पहले तक हर नए OTT या ऐप की मेंबरशिप लेना आम बात थी. एक सीरीज के लिए एक मंच, दूसरी फिल्म के लिए दूसरा और म्यूजिक के लिए अलग मेंबरशिप. ऊपर से कई ऐप फ्री ट्रायल के बाद अपने आप पैसे काटते रहते हैं.

जेन जी अब इन सभी खर्चों को दोबारा देख रही है. अगर किसी ऐप को महीने में एक-दो बार ही खोला जा रहा है, तो उसकी मेंबरशिप रखने का क्या फायदा?

यह भी पढ़ें: कम कपड़ों में ज्यादा आउटफिट, "कम कपड़ों में ज्यादा आउटफिट, क्या है Gen Z का 'कैप्सूल वॉर्डरोब' ट्रेंड?

खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश

जेन जी के लिए पैसे बचाना अब सिर्फ बड़ी खरीदारी रोकना नहीं है. छोटी-छोटी चीजों पर होने वाले खर्च भी मायने रखते हैं. हर महीने कुछ 100 रुपये अलग-अलग मेंबरशिप्स में चले जाएं, तो साल भर में ये रकम काफी बड़ी हो सकती है.

Advertisement

इसलिए कई लोग अपने फोन में मौजूद सभी मेंबरशिप्स की लिस्ट देख रहे हैं और जो काम की नहीं हैं, उन्हें बंद कर रहे हैं.

एक साथ सब कुछ नहीं चाहिए

इसका एक कारण ये भी है कि अब मनोरंजन के इतने ऑपशन्स हैं कि हर चीज की मेंबरशिप लेना जरूरी नहीं लगता. किसी खास सीरीज या फिल्म के लिए एक महीने मेंबरशिप ली और काम खत्म होने के बाद उसे बंद कर दिया-ये तरीका भी तेजी से पसंद किया जा रहा है.

यानी जेन जी अब ये सोच रही है कि ‘पैसा कट रहा है, तो इस्तेमाल भी होना चाहिए.'

‘सब्सक्रिप्शन डिटॉक्स’ सिर्फ पैसे बचाने का तरीका नहीं, बल्कि अपनी डिजिटल जिंदगी को थोड़ा साफ करने की कोशिश भी है. आखिर फोन में जितने ज्यादा ऐप, उतनी ज्यादा मेंबरशिप्स और उतने ही ज्यादा छोटे-छोटे खर्च.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »