Gen Z Garba Partner: सिर्फ 1 हजार में गरबा पार्टनर! Gen Z का नया ट्रेंड वायरल लेकिन...

नवरात्रि में गरबा का क्रेज जेन जी के बीच खूब देखने को मिल रहा है. अब सोशल मीडिया पर रेंट पर गरबा पार्टनर लेने का नया ट्रेंड भी चर्चा में है. 1 हजार से 2 हजार रुपये तक के अलग-अलग पैकेज ऑफर किए जा रहे हैं. हालांकि, अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने ऐसी पोस्ट को लेकर लोगों को सावधान किया है.

Advertisement
जेन जी के बीच रेंट पर गरबा पार्टनर का क्या है ट्रेंड? जेन जी के बीच रेंट पर गरबा पार्टनर का क्या है ट्रेंड?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

जेन जी एक ऐसी पीढ़ी है जिसे त्यौहार मनाने का बहुत शौक है. कोई भी फेस्टिवल हो जेन जी आपको हमेशा एक्साइटेड दिखेगी. और अब जब त्यौहारों की लड़ी लगी है और इस लड़ी में पहली रोशनी नवरात्रि की है. और बिना गरबा और पंडाल नवरात्रि अधूरा लगता है. गरबा हमेशा से लोगों के बीच में प्रचलित रहा है. लेकिन जेन जी ने इस डांस फॉर्म में नई रौनक सी डाल दी है. जेन जी अपना ही एक तरीका है त्यौहारों को मनाने का. पूजा पाठ से लेकर डांडिया और गरबा तक जेन जी हर काम परफेक्शन के साथ करती है. अपना कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज का ध्यान रखा जाता है.

Advertisement

लेकिन सोचिए गरबा नाइट में जाने के लिए आपके पास सब कुछ हो लेकिन एक गरबा पार्टनर ही ना हो. जेन जी ने इसका सल्यूशन भी निकाल लिया है. अब जेन जी के बीच रेंट पर गरबा पार्टनर लेने का भी ट्रेंड सोशल मीडिया पर प्रचलित हो रहा है. कितनी अजीब है ना? गरबा पार्टनर और रेंट पर? लेकिन जेन जी की यही अजीबो-रीब आदत उसे हमेशा चर्चाओं के केंद्र में रखती है. 

आखिर क्या है गरबा रेंटल का कॉन्सेप्ट?

सोशल मीडिया पर Gen-Z और युवाओं के बीच एक बेहद अनोखा और नया ट्रेंड तेजी से वायरल हुआ है, जिसे 'रेंट ए गरबा पार्टनर' कहा जा रहा है. इस कॉन्सेप्ट का मकसद उन लोगों की मदद करना है जो नवरात्रि पंडालों में अकेले नहीं जाना चाहते या जिनके पास डांस करने के लिए कोई पार्टनर नहीं है.और ये समस्या लोगों के बीच आम भी है बहुत बार आपको गरबा नाइट जाने का मन होता है और अपके आउट फिट से लेकर ज्वैलरी तक सब तैयार होता है बस साथ एक पार्टनर ही नहीं होता. ये उसी समस्या का समाधान करने का एक अनोखा तरीका है. सीधा गरबा पार्टनर रेंट कर लीजिए. 

Advertisement

 गरबा पार्टनर रेंट पर लेने के लिए लगेंगे कितने पैसे?

जेन जी पूरे प्लानिंग के साथ रेंट पर गरबा पार्टनर दे रही है. वो भी आपकी हर एक जरूरत को ध्यान में रखते हुए. इसके लिए उन्होनें पैकेजेस निकालने है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम जैसे तीन पैकेज बताए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 1 हजार से 2 हजार रुपये तक है.

1. सिल्वर पैकेज - 1 हजार रुपये
इस पैकेज की कीमत 1 हजार रुपये है. इसमें करीब 2 घंटे तक गरबा पार्टनर आपके साथ रहेगा. वो मैचिंग कपड़े चुनने में आपकी मदद करेगा और गरबा के आसान स्टेप्स भी सिखाएगा. इसके अलावा, आपके साथ एक सेल्फी भी ली जाएगी,

2. गोल्ड पैकेज – 1 हजार 500 रुपये
गोल्ड पैकेज की कीमत 1 हजार 500 रुपये है. इसमें करीब 4 घंटे तक पार्टनर का साथ मिलेगा. साथ ही सोशल मीडिया के लिए रील और वीडियो बनाने में भी मदद की जाएगी. इस पैकेज में एक मजेदार ‘कपल स्टोरी’ बनाने का ऑफर भी दिया जा रहा है.

3. प्लैटिनम पैकेज – 2 हजार रुपये
प्लैटिनम पैकेज की कीमत 2 हजार रुपये है. इसमें पूरी रात या दिन साथ रहने की सुविधा बताई जा रही है. गरबा के दौरान डांस स्टेप्स में मदद करने के साथ दुपट्टा और झुमका संभालने में भी मदद मिलेगी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर तक छोड़ने की सुविधा भी इस पैकेज में शामिल बताई जा रही है. 

Advertisement

लेकिन इस नए ट्रेंड के साथ एक खतरा भी जुड़ा हुआ है. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर पैसे लेकर गरबा या नवरात्रि के लिए पार्टनर देने वाली पोस्ट को लेकर लोगों को सावधान किया है. साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, ऐसी पोस्ट के जरिए लोगों को अनजान लिंक, क्यूआर कोड या कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है. इन पर क्लिक करने या जानकारी देने से आपका पैसा और मोबाइल दोनों खतरे में पड़ सकते हैं. अगर आप साइबर ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »