How to say no like Gen Z: बिना बुरा फील किए Gen Z की तरह मना करना कैसे सीखें? अपनाएं ये चीजें

'ना' कहना सीखने का मतलब हर बात को ठुकराना नहीं, बल्कि ये समझना है कि आप किस चीज के लिए तैयार हैं और किसके लिए नहीं. जेन जी के इस तरीके से सीखने वाली बात यही है कि दूसरों को खुश रखने के चक्कर में अपनी जरूरतों को इग्नोर न करें. आराम से अपनी बात रखें और याद रखें कि हर बार 'हां' कहना जरूरी नहीं है.

Advertisement
जेन जी इतनी आसानी से कैसे कह देती है ना? जेन जी इतनी आसानी से कैसे कह देती है ना?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

जेन जी अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस और मेंटल पीस को काफी अहमियत देती है. यही वजह है कि इस जेनरेशन के बीच अपनी जरूरतों को समझना, दूसरों के सामने अपनी बात रखना और जरूरत पड़ने पर 'ना' कहना भी चर्चा में रहता है. लेकिन किसी को मना करना हमेशा आसान नहीं होता. कई बार फ्रेंड्स बुरा मान सकते हैं, तो कभी ऑफिस में सामने वाला नाराज हो सकता है. ऐसे में बिना रूड हुए 'ना' कहना सीखना जरूरी है. बिना इस चीज के बारे में सोचे की सामने वाले को आपकी ना का कितना बुरा लगेगा. 

Advertisement

1. हर बात के लिए सफाई देना जरूरी नहीं

अगर आप किसी प्लान का हिस्सा नहीं बनना चाहते, तो लंबी सफाई देने की जरूरत नहीं है. आप कह सकते हैं, 'इस बार मैं नहीं आ पाऊंगा, लेकिन तुम लोग एन्जॉय करना.' अपनी बात साफ रखना और सामने वाले की फीलिंग्स का ध्यान रखना, दोनों साथ हो सकते हैं. बात को सही तरीके से रखना ज्यादा मायने रखता है.

2. ऑफिस में ना कहने का तरीका बदलें

अगर पहले से काम ज्यादा है और कोई नया टास्क मिल जाता है, तो बिना सोचे हां कहने के बजाय अपनी प्रायरिटी बताएं. आप कह सकते हैं, 'मैं ये काम कर सकता हूं, लेकिन पहले वाले टास्क की डेडलाइन आगे करनी होगी.' इससे आप गैर-जिम्मेदार भी नहीं लगेंगे और अपनी परेशानी भी बता पाएंगे. हर बार बॉस की हां में हां मिलाना जरूरी नहीं होता.

Advertisement

3. फ्रेंड्स के साथ भी रखें अपनी बाउंड्रीज

हर बार फ्रेंड्स के लिए मौजूद रहना जरूरी नहीं है. अगर आपका बाहर जाने का मन नहीं है, तो कह सकते हैं, 'आज मुझे थोड़ा मी-टाइम चाहिए, अगली बार चलते हैं.' अच्छे रिलेशनशिप्स में अपनी जरूरतों के लिए जगह होना भी जरूरी है. और अगर आप अपने दोस्तों को अच्छे से बताएंगे तो वो भी आपकी बात को जरूर समझेंगे.

यह भी पढ़ें: "Why Gen Z is different: 5 चीजें जो Gen Z को मिलेनियल्स से अलग बनाती हैं, इन्फ्लुएंसर ने बताईं खूबियां

4. डेटिंग में साफ रखें अपनी बात

अगर आप किसी में इंटरेस्ट नहीं रखते, तो सामने वाले को उम्मीद में रखने के बजाय उसे सच बता दें. अगर वो आपको नहीं पसंद तो बिना रूड हुए उसे मना कर दें. 'तुम अच्छे इंसान हो, लेकिन मुझे ये रिश्ता आगे बढ़ता नहीं दिख रहा' जैसी बात गलतफहमी से बचा सकती है.

5. 'ना' कहने पर खुद को गलत न समझें

किसी को मना करने का मतलब ये नहीं कि आप सेल्फिश हैं. अपनी बाउंड्रीज तय करना और दूसरों की बाउंड्रीज की रिस्पेक्ट करना, दोनों जरूरी हैं. जेन जी की तरह अपनी बात रखना सीखें, लेकिन याद रखें कि कॉन्फिडेंस का मतलब दूसरों की फीलिंग्स को इग्नोर करना नहीं है.

Advertisement

'ना' कहना अपनी जरूरतों और दूसरों की उम्मीदों के बीच बैलेंस बनाने का तरीका है. हर बार दूसरों को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी नहीं है. जरूरी ये है कि आप अपनी बात साफ और रिस्पेक्ट के साथ दूसरें के सामने रखें. ताकि सामने वाले को भी आपकी बात समझ आए. जेन जी की तरह अपनी बाउंड्रीज तय करें और याद रखें कि दूसरों के लिए हमेशा मौजूद रहने से पहले खुद के लिए मौजूद रहना भी जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »