टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर व एक्टर गौरव कपूर के साथ 11 मार्च को शादी कर ली है. कपल ने अपनी शादी बेहद ही निजी और सादगी से की जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. कल उन दोनों ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी. अपने रिसेप्शन के लिए कृतिका ने पारंपरिक दुल्हन की जगह लाइट कलर का सिंपल गाउन पहना था जिसमें वो काफी सुंदर और एलिगेंट दिख रही थीं. गाउन के साथ डायमंड नेकलेस और ईयरिंग्स उनके लुक को कंप्लीट और इन्हैंस कर रहा था.
गौरव ने किया जमकर डांस
हालांकि पार्टी में गौरव कपूर ने अपने धमाकेदार डांस से महफिल लूट ली. पार्टी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सामने आया जिसमें गौरव कृतिका के सामने 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सरता है कि गौरव को डांस करते हुए देख पहले कृतिका पीछे हटती हैं लेकिन बाद में वो भी उनके साथ नाचने लगती हैं. इस बीच गौरव कपूर अपने घुटनों पर बैठकर कृतिका कामरा से पूछते हैं 'मुझसे शादी करोगी'. गौरव और कृतिका का डांस सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
गौरव कपूर और कृतिका कामरा के रिसेप्शन में क्रिकेट, टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई लोग पहुंचे थे. कृतिका और गौरव ने पैपाराजी के सामने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए खूब पोज दिए. गौरव ने अपने रिसेप्शन में एक पारंपरिक और शानदार टक्सीडो पहना था. वहीं कृति भी दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
मोती वाले व्हाइट शेड और साटन मटीरियल में बना यह गाउन फ्लोर लेंथ था. यह गाउन एक दम फिटेड था जिससे इस आउटफिट बेहद एलिगेंट लग रहा था.
इस ब्राइडल गाउन में काउल नेकलाइन, चौड़े शोल्डर स्ट्रैप्स, किनारों पर बटन क्लोजर, सामने की तरफ टाई की डिटेल, मरमेड-स्टाइल स्कर्ट थी.
वहीं, कृतिका के लुक की सबसे आकर्षक बात उनके गहने थे जिनमें चमकते हीरे और रूबी से जड़ा एक शानदार, कई लेयर वाला हार शामिल था. बड़े साइज की हीरे की अंगूठी और डायमंड ईयररिंग्स उनकी सुंदरता और लुक को और ज्यादा आकर्षक बना रहे थे.
उन्होंने बालों को हल्के ब्लोआउट वेव्स देकर खुला छोड़ा था. मेकअप की बात करें तो इस नई-नवेली दुल्हन ने शिमरी आई शैडो, गहरे रंग की भौहें, मस्कारा लगी पलकें, गालों पर ब्लश, चमकदार मॉव लिप शेड और हल्की कंटूरिंग को चुना था.
aajtak.in