बेटी के जन्म के 60 दिन बाद 'दृश्यम' एक्ट्रेस ने घटाया 15 किलो वजन, बिना जिम-डाइट के कैसे फिट हुईं इशिता दत्ता?

Ishita Dutta Postpartum Weight Loss: 'दृश्यम 3' फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने दूसरी डिलीवरी के बाद महज दो महीने में 15 किलो वजन घटने का सच बयां किया है. इशिता ने साफ किया कि यह किसी वर्कआउट या डाइट प्लान का नतीजा नहीं था, बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान गॉलब्लैडर में स्टोन और डिलीवरी के बाद हुई गॉलब्लैडर सर्जरी की वजह से हुआ.

Advertisement
इशिता दत्ता ने बताया की बेटी वेदा के जन्म के बाद दो महीने से भी कम में वजन घट गया था. (Photo: ITG) इशिता दत्ता ने बताया की बेटी वेदा के जन्म के बाद दो महीने से भी कम में वजन घट गया था. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

Ishita Dutta Postpartum Weight Loss: पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम: द कॉनक्लूजन' (दृश्यम 3) की धूम मची थी. फिल्म ताबतोड़ कमाई कर रही थी, जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही थी. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही उसके स्टार्स ने भी सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म में अजय देवगन की बड़ी बेटी बनी एक्ट्रेस इशिता दत्ता का नाम भी इन सेलेब्स में शामिल रहीं. इशिता को फिल्म में फिट देखकर सभी हैरान हैं और सबके मन में सवाल उठ रहा है कि दो बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने अपना वजन कैसे घटाया? अगर आप भी इसका जवाब ढूंढ रहे हैं, तो इशिता ने खुद रिवील किया है. 

बच्चे के जन्म के बाद हर महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं. ऐसे में डिलीवरी के कुछ ही समय बाद किसी सेलिब्रिटी का तेजी से वजन कम होना अक्सर लोगों को हैरान करता है. कुछ ऐसा ही हुआ इशिता के साथ हुआ. बेटी को जन्म देने के बाद उन्होंने महज दो महीने से भी कम समय में करीब 15 किलो वजन कम कर लिया था. इशिता इस वेट लॉस का सीक्रेट रिवील करते हुए साफ किया है कि उनका वजन कम होना किसी खास डाइट या वर्कआउट का कमाल नहीं था. चलिए जानते हैं कैसे बेटी वेदा के जन्म के बाद इशिता का वजन तेजी से कैसे कम हुआ.

वर्कआउट या डाइट नहीं, बीमारी की वजह से घटा वजन
हाल ही में इशिता दत्ता ने एक पॉडकास्ट में अपनी हेल्थ जर्नी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि 10 जून 2025 को बेटी वेदा के जन्म के बाद उनका करीब 15 किलो वजन कम हो गया था. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ये किसी एक्सरसाइज या डाइट प्लान की वजह से नहीं हुआ था.

Advertisement

इशिता के मुताबिक, वह उस समय काफी बीमार थीं और डॉक्टरों को उनकी गॉलब्लैडर की सर्जरी करनी पड़ी. उन्होंने बताया कि उनके शरीर से गॉलब्लैडर निकाल दिया गया था. इसलिए इतने कम समय में वजन कम होना कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे देखकर दूसरी महिलाओं को भी वैसा करने की कोशिश करनी चाहिए.

प्रेग्नेंसी के दौरान ही शुरू हो गया था दर्द
इशिता ने बताया कि उनकी परेशानी प्रेग्नेंसी के दौरान ही शुरू हो गई थी. दूसरी प्रेग्नेंसी के छठे महीने में उन्हें प्री मैच्योर डिलीवरी का खतरा था, इसलिए उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी.

इसी दौरान उन्हें पेट में तेज दर्द होने लगा. दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें कई बार तुरंत हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. इशिता ने बताया कि ऐसा 2-3 बार हुआ. चेकअप के बाद पता चला कि उनके गॉलब्लैडर में स्टोन थे.

Advertisement

प्रेग्नेंसी की वजह से दर्द सहना पड़ा
गॉलब्लैडर में स्टोन का पता चलने के बाद भी तुरंत सर्जरी करना आसान नहीं था. इशिता ने बताया कि वह प्रेग्नेंट थीं, इसलिए उन्हें तेज दर्द की दवाएं नहीं दी जा सकती थीं. ऐसे में जब भी दर्द का अटैक आता, वह काफी परेशान हो जाती थीं और अस्पताल ले जाया जाता था. लेकिन डॉक्टरों के पास ऑप्शंस लिमेटेड थे और उन्हें दर्द के कम होने का इंतजार करना पड़ता था.

बेटी के जन्म के बाद भी तुरंत नहीं हुई सर्जरी
जून 2025 में इशिता और उनके पति वत्सल सेठ दूसरी बार माता-पिता बने थे. बेटी के जन्म के बाद भी उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई. वह अपनी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं, इसलिए हाई पावर वाली दवाएं लेने से बचना पड़ रहा था. डॉक्टर्स ने डिलीवरी के बाद कम से कम 40 दिन इंतजार करने की सलाह दी थी, जिसके बाद गॉलब्लैडर की सर्जरी की गई.

सर्जरी के बाद सख्त डाइट से तेजी से घटा वजन
सर्जरी के बाद इशिता के शरीर को गॉलब्लैडर के बिना नई कंडीशन के हिसाब से एडजस्ट करना था. इस दौरान उन्हें सख्त डाइट फॉलो करनी पड़ी. बीमारी, सर्जरी और खाने-पीने में बदलाव की वजह से उनका वजन तेजी से कम हुआ.

Advertisement

यही वजह थी कि बेटी के जन्म के बाद दो महीने से भी कम समय में उनका करीब 15 किलो वजन घट गया. इशिता ने साफ कहा कि उस समय वह फिट या स्लिम दिखने के लिए वजन कम नहीं कर रही थीं, बल्कि खुद को दोबारा हेल्दी करने की कोशिश कर रही थीं.

'मैं वजन घटाना नहीं, बढ़ाना चाहती थी'
इशिता ने बताया कि उस समय उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था. वह चाहती थीं कि उनका वजन वापस बढ़े, क्योंकि उनके लिए उस वक्त हेल्दी होना ज्यादा जरूरी था. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं पर वजन कम करने का दबाव बनाना बिल्कुल सही नहीं है. बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर को आराम और रिकवरी की जरूरत होती है, न कि तुरंत पुराने शेप में आने की.

पहली डिलीवरी के बाद डेढ़ साल तक जिम नहीं गई थीं
इशिता ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का एक्सपीरियंस भी शेयर किया. बेटे वायु के जन्म के बाद उन्होंने करीब एक से डेढ़ साल तक जिम जाने या वजन घटाने के बारे में नहीं सोचा था.

उनका कहना है कि वह उस समय को एंजॉय कर रही थीं और उनके लिए मां बनने का एक्सपीरियंस ज्यादा जरूरी था. उनके मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद महिला के लिए वजन उसका सबसे बड़ा फोकस नहीं होना चाहिए

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »