Dhanteras 2026: घर की सफाई से सजावट तक, धनतेरस पर जरूर करें ये 10 आसान काम; सालभर बनी रहेगी सुख-समृद्दि और बरकत

Dhanteras 2026: धनतेरस पर मां लक्ष्मी की कृपा और घर में बरकत चाहते हैं तो सिर्फ सोना-चांदी खरीदना ही काफी नहीं है. इस दिन घर की सफाई करें, मुख्य दरवाजे पर दीये जलाएं और पूजा की जगह को सजाएं. सुख-समृद्धि के लिए ये 10 आसान काम जरूर करें.

Advertisement
धनतेरस पर घर के छिपे कोने को साफ करना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG) धनतेरस पर घर के छिपे कोने को साफ करना बहुत जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार सिर्फ सोना-चांदी या नए बर्तन खरीदने तक ही सीमित नहीं है. इस दिन घर की साफ-सफाई, सजावट और कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस पर घर को साफ-सुथरा और रोशनी से भरा रखने से मां लक्ष्मी का स्वागत होता है. माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और बरकत बनी रहती है. इस साल धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा.

Advertisement

यही वजह है कि लोग धनतेरस से पहले ही घर की सफाई से लेकर डेकोरेशन तक की तैयारियां शुरू कर देते हैं. इस दिन घर के मेन गेट, पूजा की जगह, दीपक और रोशनी के साथ-साथ घर में रखे कुछ खास पौधों का भी महत्व माना जाता है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर घर में सकारात्मक माहौल बनाया जा सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि इस धनतेरस आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और सुख-समृद्धि का आगमन हो, तो ये 10 आसान उपाय अपना सकते हैं.

1. धनतेरस से पहले घर के कोने-कोने की करें सफाई: धनतेरस पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर की साफ-सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है. इसलिए घर के उन कोनों की भी सफाई करें, जहां लंबे समय से धूल-मिट्टी जमा है. पुराने और बेकार सामान को हटाएं. मान्यता है कि साफ-सुथरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है. शाम के समय कपूर जलाकर या अगरबत्ती लगाकर घर में खुशबू भी फैलाई जा सकती है.

2. घर के मेन गेट पर जलाएं दीये: धनतेरस की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर दीये जलाना शुभ माना जाता है. दरवाजे के दोनों तरफ दीये रखें और कोशिश करें कि एंट्री गेट पर अच्छी रोशनी रहे. आप चाहें तो दरवाजे पर रंगोली और फूलों से डेकोरेशन भी कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि रोशनी से भरा और सुंदर मेन गेट मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक होता है.

3. घर में बनाएं मां लक्ष्मी और कुबेर का खास स्थान: घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में एक साफ जगह चुनकर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर या मूर्ति रख सकते हैं. इस जगह पर चांदी का सिक्का, चावल या अनाज से भरा छोटा कटोरा भी रख सकते हैं. पूजा की इस जगह को साफ रखें और शाम के समय यहां दीपक जलाएं. मान्यता है कि मां लक्ष्मी धन और सुख-समृद्धि की देवी हैं, जबकि भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है.

4. तिजोरी और काम करने की जगह पर रखें ये चीजें: धनतेरस पर सिट्रीन और पाइराइट जैसे क्रिस्टल को भी समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता के मुताबिक, सिट्रीन को तिजोरी या पैसे रखने की जगह के पास और पाइराइट को ऑफिस की टेबल या काम करने वाली जगह पर रखा जा सकता है. ऐसा माना जाता है कि ये क्रिस्टल कॉनफिडेंट और आर्थिक फैसले लेने की क्षमता को बढ़ाने का प्रतीक हैं.  

5. धनतेरस पर खरीदें कोई शुभ चीज: धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल या नए बर्तन खरीदने की परंपरा है. माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं. अगर आप महंगी चीजें नहीं खरीदना चाहते, तो चांदी का छोटा सिक्का, नया बर्तन या नई डायरी भी खरीद सकते हैं. जरूरी नहीं कि धनतेरस पर बड़ी खरीदारी ही की जाए, आप अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से भी खरीदारी कर सकते हैं.

6. घर की डेकोरेशन में हरे और गोल्डन कलर का करें इस्तेमाल: धनतेरस पर घर को सजाते समय हरे और सुनहरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. हरा रंग हरियाली और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, जबकि गोल्डन कलर धन और खुशहाली से जोड़ा जाता है. घर के किसी कोने में मनी प्लांट या जेड प्लांट रखें. इसके अलावा गोल्डन कलर के दीये, लैंप और हल्की डेकोरेटिव लाइट्स से घर को खूबसूरत बना सकते हैं.

7. धनतेरस पर करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप: धनतेरस की शाम पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है. आप 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसे शांत मन से बोलें या घर में धीमी आवाज में मंत्र चला सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि मंत्र जाप से मन शांत होता है और घर में सकारात्मक माहौल बनता है.

8. पीले कागज पर लिखें अपनी अच्छी इच्छाएं: धनतेरस पर एक पीला कागज लें और उस पर अपनी अच्छी इच्छाएं या लक्ष्य लिखें. जैसे- 'मैं अपने जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की का स्वागत करता/करती हूं.' इसके बाद इस कागज को पूजा की जगह या मां लक्ष्मी की तस्वीर के पास रख सकते हैं. इसे अपनी इच्छाओं को याद रखने और उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करने का एक तरीका भी माना जा सकता है.

9. जो कुछ है, उसके लिए भगवान का शुक्रिया करें: धनतेरस पर सिर्फ नई चीजें खरीदने और धन पाने की कामना ही न करें, बल्कि आपके पास जो कुछ है उसके लिए भी आभार जताएं. परिवार, घर, नौकरी, कमाई और अच्छे अवसरों के लिए भगवान को धन्यवाद दें. मान्यता है कि जीवन में संतोष और कृतज्ञता रखने से खुशहाली बनी रहती है. इससे मन भी सकारात्मक रहता है.

10. घर के मेन गेट को रखें रोशन और सुंदर: वास्तु मान्यताओं में घर के मुख्य दरवाजे को बेहद खास माना जाता है. इसे साफ रखें और दरवाजे पर फूलों की तोरण, रंगोली और दीयों से डेकोरेशन करें. शाम के समय यहां अच्छी रोशनी रखें. कोशिश करें कि दरवाजे के आसपास जूते-चप्पल, कूड़ा या बेकार सामान जमा न हो. धार्मिक मान्यता है कि साफ और रोशन प्रवेश द्वार घर में मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »