Home Fire Safety Tips: दिल्ली होटल जैसे अग्निकांड हादसों से बचने के लिए बंद-घर फ्लैट में जरूर रखें ये 5 चीजें, आग लगने पर आएंगी काम

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड ने फायर सेफ्टी की ओर लोगों का ध्यान खींचा है. बंद फ्लैट्स और वेंटिलेशन की कमी वाले घरों में आग का खतरा सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए घर में ये 5 जरूरी चीजें रखना बेहद आवश्यक है.

Advertisement
घर में आग लगने पर किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए कुछ इक्युपमेंट होना चाहिए. (Photo: ITG) घर में आग लगने पर किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए कुछ इक्युपमेंट होना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

Fire safety equipment tips: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई है. आज के समय में शहरों में ज्यादातर लोग बंद फ्लैट्स या ऐसे घरों में रहते हैं जहां वेंटिलेशन बहुत कम होता है. ऐसे बंद घरों में अगर शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से आग लग जाए तो धुआं बाहर नहीं निकल पाता और स्थिति गंभीर हो सकती है. इस हादसे से सबक लेते हुए घरों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. होम सेफ्टी एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ जरूरी टूल्स को घर में रखकर आप आग जैसी दुर्घटनाओं को टाल सकते हैं.

Advertisement

स्मोक अलार्म (Smoke Alarm)

अमेरिकन रेड क्रॉस के मुताबिक, आग लगने पर सबसे खतरनाक उसका धुआं होता है. सोते समय अक्सर लोगों को धुएं का पता नहीं चलता. इसका पता लगाने के लिए घर में अच्छे से करने वाले स्मोक अलार्म लगाने से आग से होने वाली मौतों का खतरा करीब 50 फीसदी तक कम हो जाता है. यह अलार्म धुएं को तुरंत भांपकर तेज आवाज करता है जिससे घर से बाहर निकलने का समय मिल जाता है.

फायर एक्सटिंग्विशर (Fire Extinguisher)

नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन के मुताबिक, घर के लिए हमेशा मल्टी-पर्पज (A-B-C रेटेड) फायर एक्सटिंग्विशर चुनना चाहिए जो सॉलिड, लिक्विड और इलेक्ट्रिकल तीनों तरह की आग पर काबू पा सके. इसे किचन या मेन गेट के पास ऐसी जगह रखें जहां से इसे आसानी से उठाया जा सके. इसे चलाने के लिए हमेशा 'PASS' (Pull, Aim, Squeeze, Sweep) रूल याद रखें.

Advertisement

फायर ब्लैंकेट (Fire Blanket)

किचन में खाना बनाते समय तेल या घी में आग लगना आम बात है. ऐसी स्थिति में पानी डालने से आग और भड़क सकती है. मार्ट कोबरा सेफ्टी गाइडलाइंस के अनुसार, फायर ब्लैंकेट आग की ऑक्सीजन सप्लाई को काटकर उसे तुरंत शांत कर देता है. यह फायर-रेसिस्टेंट मटेरियल से बना होता है जिसे किसी इंसान के ऊपर डालकर भी उसकी जान बचाई जा सकती है.

कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर (CO Detector)

आग लगने के दौरान कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं जिनमें कोई गंध नहीं होती. बंद घरों में यह गैस फेफड़ों में भरकर इंसान को बेहोश कर देती है. एक कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर हवा में इस गैस का लेवल बढ़ते ही अलार्म बजा देता है जो बंद फ्लैट्स में रहने वालों के लिए बेहद जरूरी है.

एस्केप लैडर (Escape Ladder)

यदि आप मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग या फ्लैट में रहते हैं और मेन एग्जिट ब्लॉक हो गया है तो बालकनी या खिड़की से निकलने के लिए पोर्टेबल एस्केप लैडर बहुत काम आती है. इसे आसानी से खिड़की से लटकाया जा सकता है. आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रेस्क्यू के लिए इसे घर में रखना समझदारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »