Natural Botox at Home: उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे में कई बदलाव आने लगते हैं. स्किन की कसावट कम होने लगती है, झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं. इन समस्याओं को कम करने के लिए कई लोग बोटॉक्स का सहारा लेते हैं लेकिन अगर आप बिना इंजेक्शन के नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं तो चिया सीड्स से बना जेल आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.
चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो चेहरे को पोषण देने और उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं. आज हम आपको चिया सीड्स से एंटी-एजिंग जेल बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो आपके चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 चम्मच चिया सीड्स
1 कप फिल्टर किया हुआ पानी
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच गुलाब जल (ऑप्शनल)
1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल (लैवेंडर, फ्रेंकिंसेंस या जेरैनियम)
एक छोटा कांच का जार या कंटेनर
चिया सीड्स से एंटी-एजिंग जेल बनाते कैसे हैं?
इस्तेमाल करने का तरीका
इसे लगाने के फायदे
इस जेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और फाइन लाइन्स व झुर्रियां कम नजर आ सकती हैं. चिया सीड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद करते हैं, जबकि एलोवेरा और एसेंशियल ऑयल चेहरे को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करते हैं.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क