Turai Cutlet Recipe: बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे तोरई! शाम के नाश्ते में बनाकर खिलाएं ये क्रिस्पी कटलेट, रेसिपी है आसान

Turai Cutlet Recipe: आपने कई तरह के कटलेट्स खाए होंगे लेकिन क्या कभी तोरई के क्रिस्पी कटलेट ट्राई किए हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको तोरई के कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

Advertisement
तोरई से बने कटलेट का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG) तोरई से बने कटलेट का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

Turai Cutlet Recipe: तोरई की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, खासकर गर्मियों के मौसम में. हालांकि, इसका नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, खासकर बच्चों को इसकी सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं आती. ऐसे में अगर आप तोरई से कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो इससे बने क्रिस्पी कटलेट ट्राई कर सकते हैं.

बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये कटलेट खाने में इतने लाजवाब होते हैं कि बच्चे हों या बड़े सभी को पसंद आते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये आसानी से तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर टेस्टी और हेल्दी कटलेट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप तोरई (छिली और कद्दूकस की हुई)
2 मीडियम साइज उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
2 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक (स्वादानुसार)
तेल (कटलेट सेंकने के लिए)

तोरई से टेस्टी कटलेट कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले तोरई को अच्छी तरह धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अब इसमें थोड़ा-सा नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए अलग रख दें. इसके बाद हाथों से दबाकर तोरई का सारा एक्स्ट्रा पानी निकाल लें.
  2. एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई तोरई, मैश किए हुए आलू, बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. यदि मिश्रण ज्यादा ढीला लगे तो उसमें थोड़ा और बेसन या चावल का आटा मिला सकते हैं.
  3. अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर उन्हें गोल आकार दें और हल्का दबाकर कटलेट का शेप बना लें.
  4. एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम करें और उसमें थोड़ा तेल डालें. तैयार कटलेट को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं.
  5. गरमा-गरम तोरई कटलेट को हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »