Tori-Dal Recipe: तोरी को दाल के साथ पकाकर लगाएं तड़का! बोरिंग तोरी भी बन जाएगी शाही, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

Tori-Dal Recipe: गर्मियों में तोरी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आपको ये बोरिंग लगती है, तो आप तोरी-दाल ट्राई कर सकते हैं. प्रोटीन और विटामिंस से भरपूर ये रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि वजन घटाने और पाचन के लिए भी बेहतरीन है.

Advertisement
तोरी के साथ दाल मिलाकर पकाने पर उसका स्वाद बढ़ जाता है. (Photo: ITG) तोरी के साथ दाल मिलाकर पकाने पर उसका स्वाद बढ़ जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

Tori-Dal Recipe: गर्मियों में लोगों को हल्का खाना अच्छा लगता है, लेकिन तोरी और लौकी जैसी हल्की और हेल्दी सब्जियों का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं. जिस तोरी को लोग अक्सर बोरिंग सब्जी समझकर किनारे कर देते हैं वो असल में गर्मियों का एक ऐसा वरदान है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पाचन को दुरुस्त बनाता है.

अगर आपको तोरी की वही सादी सब्जी खाना पसंद नहीं है तो क्यों न उसे एक ऐसा ट्विस्ट दिया जाए, जो लोगों को उसे चाव से खाने पर मजबूर कर दे. आज हम आपको सादी तोरी को शाही और स्वादिष्ट बनाने का एक बेहतरीन तरीका बताने वाले हैं. इस बार जब आप तोरी बनाएं, तो उसे दाल के साथ तड़का मारकर ट्राई करें. तोरी और दाल की ये जुगलबंदी स्वाद और सेहत का एक ऐसा बेजोड़ मेल है, जिसे एक बार चखने के बाद आप इसे रोजाना खाने लगेंगे. प्रोटीन से भरपूर दाल और विटामिन्स से लदी तोरी जब एक साथ पकती हैं, तो ये न केवल शरीर को अंदरूनी ठंडक देती हैं, बल्कि वजन घटाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होती हैं. चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स:

दाल के लिए:

Advertisement
  • 1/2 कप मसूर दाल
  • 1/2 कप अरहर (तूर) दाल
  • 1 मध्यम प्याज (कटा हुआ)
  • 2 टमाटर (कटे हुए)
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • 1/2 इंच अदरक
  • 3 कप पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच नमक

सब्जी के लिए:

  • 400 ग्राम तोरी 
  • 2-3 बड़े चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 7-8 करी पत्ते
  • 4-5 कटे हुए लहसुन 
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला

तड़के के लिए:

  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1/4 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च

बनाने का तरीका:

1. तोरी-दाल बानने के लिए सबसे पहले मसूर और अरहर की दाल को 2-3 बार अच्छे से धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें. फिर कुकर में दाल के साथ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन, पानी, हल्दी और नमक डालें. इसे तेज आंच पर 3 सीटी आने तक पका लें.

Advertisement

2. जितने दाल पके उतने दूसरी तरफ आप तोरी को अच्छी तरह से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग रख दें.

3. कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें राई व जीरा डालकर चटकाएं. फिर हींग, करी पत्ता और लहसुन डालकर हल्का भून लें. अब कटी हुई तोरी डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद हल्दी और नमक डालकर 5-6 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.

4. अब इसमें धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और गरम मसाला डालें. ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक तोरी पूरी तरह नरम न हो जाए.

5. पकी हुई दाल को कड़ाही में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद मीडियम फ्लेम पर 2-3 मिनट तक पकाएं. आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

6.  इसके बाद एक छोटे पैन में घी गरम करें. इसमें सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी मिर्च डालें और तैयार दाल पर डालकर मिक्स करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement