Summer Curd Recipes: गर्मियों में दही से बनाएं ये टेस्टी डिशेज, स्वाद के साथ पेट को भी मिलेगी गजब की ठंडक

Summer Curd Recipes: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हेल्दी रखने के लिए लोग अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करते हैं. दही से बनी कई ऐसी टेस्टी डिशेज हैं जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि शरीर को ठंडक और ताजगी भी देती हैं.

Advertisement
दही से बनने वाले टेस्टी डिशेज जो आपको गर्मियों में रखेंगी हेल्दी (Photo-ITG) दही से बनने वाले टेस्टी डिशेज जो आपको गर्मियों में रखेंगी हेल्दी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

Summer Curd Recipes: गर्मियों के मौसम में दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. भारत के लगभग हर घर में दही का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की डिशेज बनाने में किया जाता है. कोई इसे रायता बनाकर खाना पसंद करता है तो कोई लस्सी या छाछ के रूप में पीना पसंद करता है. दही से बनने वाली डिशेज स्वाद में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती हैं. ऐसे में आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी पारंपरिक दही से बनी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें लोग गर्मियों में बड़े चाव से बनाकर खा सकते हैं.

Advertisement

दही वड़ा
दही वड़ा भारत का एक बेहद पसंद किया जाने वाला स्नैक है. इसमें उड़द दाल से बने नरम वड़ों को पानी में भिगोकर ऊपर से ठंडी दही, मीठी चटनी और मसाले डालकर परोसा जाता है.

कढ़ी
कढ़ी गर्मियों में चावल के साथ खाई जाने वाली एक फेमस डिश है. इसे बेसन, दही और मसालों से तैयार किया जाता है, जिसका स्वाद काफी हल्का और आरामदायक होता है.

छाछ
छाछ गर्मियों का सबसे पसंदीदा ड्रिंक माना जाता है. दही में पानी मिलाकर इसमें जीरा, नमक और पुदीना डालकर तैयार किया जाता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है.

श्रीखंड
श्रीखंड महाराष्ट्र और गुजरात की फेमस मिठाई है. इसे हंग कर्ड, चीनी, इलायची और केसर से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद काफी क्रीमी और मीठा होता है.

Advertisement

दही पुरी
दही पुरी एक मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसमें कुरकुरी पुरी में आलू, चना, दही और चटनियां डालकर परोसा जाता है. ऊपर से सेव और अनार डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

रायता
रायता भारतीय खाने का अहम हिस्सा माना जाता है. इसे दही में खीरा, टमाटर, लौकी या मसाले मिलाकर तैयार किया जाता है. यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ पेट को भी ठंडक देता है.

लस्सी
लस्सी पंजाब का बेहद फेमस ड्रिंक है. दही, चीनी और मलाई से बनी लस्सी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है. कई लोग इसमें गुलाब सिरप और ड्राई फ्रूट्स भी डालना पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement