Poha Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन कई बार रोज एक ही तरह का नाश्ता खाने से मन ऊबने लगता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया हेल्दी, टेस्टी और आसानी से बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो पोहा से बना चीला जरूर ट्राई करें. पोहा और सूजी से तैयार यह चीला न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि फाइबर से भरपूर होने की वजह से वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है. खास बात यह है कि इसे सुबह की जल्दबाजी में झटपट बनाया जा सकता है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पोहा चीला बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप पोहा
½ कप सूजी
1 छोटा चम्मच दही
½ प्याज (बारीक कटा हुआ)
½ टमाटर (बारीक कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच राई
1 करी पत्ता
नमक स्वाद अनुसार
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
पानी जरूरत अनुसार
थोड़ा सा तेल
पोहे से चीला कैसे बनाएं
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क