Lauki Pulao Recipe: गर्मियों में लंच में बनाकर खाएं लौकी का टेस्टी पुलाव, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Lauki Pulao Recipe: आपने लौकी से बनी कई तरह की डिशेज खाई होंगी लेकिन क्या कभी लौकी का पुलाव ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको लौकी का टेस्टी पुलाव बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लौकी पसंद न करने वाले लोग भी इसे बड़े चाव से खाएंगे.

Advertisement
लौकी से बनाएं टेस्टी पुलाव (Photo-ITG) लौकी से बनाएं टेस्टी पुलाव (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

Lauki Pulao Recipe: लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, खासकर गर्मियों में. इसमें फाइबर और पानी की मात्रा भरपूर होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है. हालांकि, लौकी का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं. लेकिन इसे थोड़ा अलग अंदाज में बनाया जाए तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आ सकता है.

Advertisement

अगर आप भी रोज-रोज लौकी की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार लौकी का पुलाव ट्राई करें. दही, घी और खुशबूदार मसालों के साथ तैयार होने वाला यह पुलाव स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. इतना ही नहीं, यह हल्का और पौष्टिक भी होता है, इसलिए इसे लंच या डिनर के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन माना जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप बासमती चावल (भिगोए हुए)
1 कप कद्दूकस की हुई लौकी (पानी निचोड़कर)
2 चम्मच घी
2 चम्मच दही
1 तेजपत्ता
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
2-3 लौंग
1 बारीक कटा प्याज
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
नमक स्वादानुसार
थोड़ा गरम मसाला
जरूरत अनुसार पानी

लौकी का पुलाव बनाते कैसे हैं?

  1. लौकी का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में घी गर्म करें और उसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकंड भून लें. अब बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं.
  2. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें.
  3. अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और लगभग 2 मिनट तक पकाएं.
  4. फिर दही, नमक और थोड़ा-सा गरम मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद भीगे हुए चावल डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं. कुकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी आने तक पकाएं.
  5. कुकर का प्रेशर निकलने के बाद पुलाव को हल्के हाथों से फुलाएं और दही या रायते के साथ सर्व करें. 
  6. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि जो लोग लौकी पसंद नहीं करते, वे भी इसे बार-बार मांगकर खाएंगे.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »