Kacche Kele Ki Sabji: गर्मियों में बनाएं चेट्टीनाड स्टाइल कच्चे केले की सब्जी, संजीव कपूर ने बताया कम तेल वाला तरीका; पनीर भी लगेगा फेल

Kacche Kele Ki Sabji: गर्मियों में रोज वही लौकी, तोरी और भिंडी खाकर बोर हो चुके हैं? तो इस बार ट्राई करें मशहूर शेफ संजीव कपूर की बताई चेट्टीनाड स्टाइल कच्चे केले की तीखी और मसालेदार सब्जी. कम तेल में बनने वाली ये साउथ इंडियन डिश स्वाद में इतनी लाजवाब है कि इसके आगे नॉन-वेज भी फीका लगता है.

Advertisement
कच्चे केले की सब्जी को धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे उसके मसाले अच्छे से मिक्स हो जाते हैं. (Photo: ITG) कच्चे केले की सब्जी को धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे उसके मसाले अच्छे से मिक्स हो जाते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

Kacche Kele Ki Sabji: गर्मियों में ज्यादा घरों में भिंडी, लौकी और तोरी की सब्जी बनती है, जिन्हें खाकर लोग अक्सर बोर होने लगते हैं. अगर आपको भी रोज-रोज आलू, भिंडी या लौकी की सब्जी खाना बोरिंग लगता है, तो आप इस गर्मी साउथ इंडिया की मशहूर चेट्टीनाड स्टाइल कच्चे केले की मसालेदार सब्जी ट्राई कर सकते हैं. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इस रेसिपी को बेहद आसान तरीके से तैयार किया है. इस डिश की खास बात इसका तीखा, मसालेदार और हल्का खट्टा स्वाद है, जो खाने का मजा दोगुना कर देता है.

Advertisement

कच्चे केले से बनी ये सब्जी बाहर से मसालेदार और अंदर से नरम होती है. इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला करी पत्ता, सौंफ, मेथी और इमली इसे बिल्कुल अलग स्वाद देता है. खास बात ये है कि शेफ संजीव कपूर ने ये सब्जी कम तेल में बनानी सिखाई है. इसे आप रोटी, पराठा या चावल किसी के साथ भी खा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं चेट्टीनाड स्टाइल कच्चे केले की मशहूर सब्जी.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 मीडियम साइज कच्चे केले
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 5 चम्मच तेल
  • 1 मीडियम प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 मीडियम टमाटर (कटा हुआ)
  • 1 चुटकी मेथी दाना
  • 1 चुटकी सौंफ
  • 15-20 करी पत्ते
  • 2 छोटे चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच इमली का गूदा
  • आधा कप पानी

बनाने का तरीका:

Advertisement

1. सबसे पहले कच्चे केलों को छीलकर मोटे गोल टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें एक बाउल में डालें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह कोट कर लें.

2. इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें और केले के टुकड़ों को हल्का गोल्डन होने तक भून लें. इससे केले का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

3. अब दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें मेथी दाना, सौंफ और करी पत्ता डालें. जैसे ही खुशबू आने लगे, इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

4. जब प्याज अच्छे से भुन जाए तब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और कटे हुए टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया-जीरा पाउडर डालें. थोड़ा पानी डालकर मसाले को अच्छी तरह पकने दें.

5. जब मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए और थोड़ा तेल छोड़ने लगे, तब उसमें भूने हुए केले डालें. अब इमली का गूदा मिलाएं और धीरे-धीरे सब कुछ मिक्स करें.

6. आंच धीमी करके कड़ाही को ढक दें और 1-2 मिनट तक पकने दें ताकि मसाले का स्वाद केले में अच्छी तरह समा जाए.

7. ये मसालेदार कच्चे केले की सब्जी स्वाद में इतनी लाजवाब लगती है कि इसे खाने के बाद लोग चिकन या मटन जैसी डिश भी भूल सकते हैं. अगर आप कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो ये चेट्टीनाड स्टाइल रेसिपी जरूर बनाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement