Bihari Pani Bhaat Recipe: गर्मी के दिनों में लोग हल्का और हेल्दी खाना ज्यादा पसंद करते हैं , जो गर्मी से राहत दिलाएं और पेट को ठंडक दें. रसोई में इन दिनों बिल्कुल खड़े होने का मन नहीं करता है और इस वजह से ऐसी डिश लोग ज्यादा बनाते हैं जो झटपट से बन जाए. बिहार का पारंपरिक पानी भात ऐसी ही एक देसी डिश है, जिसे गांवों में सदियों से गर्मियों के दौरान खाया जाता रहा है.
चावल, मटके के पानी और देसी फ्लेवर के साथ बिल्कुल मिनटों में ही बनाया जाता है. यह टेस्ट में जितना शानदार होता है, शरीर को उतनी ही ठंडक भी देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह पेट के लिए भी बेहद हल्का माना जाता है.
पानी भात को बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इसे रात के बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर सुबह बनाया जाता है. गांवों में लोग इसे प्याज, हरी मिर्च, नमक और अचार के साथ बड़े चाव से लोग खाते हैं. गर्मी में यह शरीर को ठंडा रखने का काम करता है और लंबे समय तक एनर्जी भी देता है.
पानी भात बनाने के लिए सामग्री
ऐसे बनाएं बिहारी स्टाइल पानी भात
गर्मी में क्यों फायदेमंद माना जाता है?
गर्मियों में पानी भात शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, इसमें मौजूद पानी और चावल शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. गांवों में खेतों में काम करने वाले लोग इसे इसलिए खाते हैं क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है और गर्मी से आराम देता है. पानी भात न सिर्फ टेस्टी है बल्कि यह एक बजट फ्रेंडली और हेल्दी मील भी माना जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क