टोंड दूध से भी जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा-मलाईदार दही, बस मिलाएं ये 'सीक्रेट' चीज, हर कोई पूछेगा राज!

गर्मियों में टोंड दूध से भी आप बाजार जैसी गाढ़ी और थक्केदार दही जमा सकते हैं, वो भी बहुत आसानी से. इसके लिए आपको बस दही जमाते वक्त एक चीज मिलानी होगी. इस खबर में जानेंगे वो सीक्रेट ट्रिक जिससे आपकी दही न तो पानी छोड़ेगी और न ही पतली होगी.

Advertisement
दही में मिल्कपाउडर डालकर आप उसे गाढ़ा जमा सकते हैं. (Photo: ITG) दही में मिल्कपाउडर डालकर आप उसे गाढ़ा जमा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

गर्मियों में पारा बढ़ते ही ज्यादातर घरों में दही की डिमांड भी बढ़ जाती है. अगर इस मौसम में ठंडा-ठंडा दही मिल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही शरीर को ठंडक भी देता है. लेकिन घर पर दही जमाना अक्सर लोगों के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द साबित होता है. दरअसल, आजकल लोग हेल्थ को लेकर सतर्क हैं और उनके घरों में टोंड दूध आता है. ऐसे में उनकी शिकायत रहती है कि टोंड दूध की दही पानी छोड़ देता है और बाजार जैसा गाढ़ा और थक्केदार नहीं जमता.

Advertisement

अगर आपका दही भी रायते की तरह बहने लगता है, तो अब फिक्र छोड़िए. बस एक छोटी सी सीक्रेट ट्रिक की मदद से आप टोंड दूध से भी बाजार जैसा गाढ़ा, मलाईदार और थक्केदार दही जमा पाएंगे. ये इतनी स्वादिष्ट होगी कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

टोंड दूध से गाढ़ा दही कैसे जमाएं?
अगर घर में टोंड या पतला दूध आता है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बस आपको दही जमाने के लिए दूध को थोड़ा सा सही तरीके से तैयार करने की जरूरत है और जमाते वक्त एक खास चीज भी मिलानी होगी. इससे दही अच्छी तरह सेट होगी और पानी भी नहीं छोड़ेगा.

1. दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें.
2. फिर इसे हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें. हमेशा ध्यान रखें दही जमाते वक्त न दूध बिल्कुल ठंडा होना चाहिए और न ही ज्यादा गर्म. ये उतना गर्म होना चाहिए कि अगर आप इसमें उंगली डुबोएं तो आप सहन कर पाएं. 
3. अब एक साफ बर्तन लें और उसमें थोड़ा सा जामन डालें.
4. इसमें 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाएं और अच्छे से घोल लें. यही टोंड दूध से गाढ़ी दही जमाने का सीक्रेट है. कॉर्नफ्लोर मिलाने से दही ज्यादा गाढ़ी और स्मूद बनता है.
5. अब इसमें गुनगुना दूध डालकर हल्का सा मिक्स करें.
6. दही जमाते समय बर्तन को अच्छी तरह ढकना बहुत जरूरी है. इससे बाहर की हवा अंदर नहीं जाती और दही जल्दी और अच्छी तरह सेट होता है. इस बर्तन को किसी गर्म जगह पर रख सकते हैं, इससे दही जल्दी जमता है.

बिना कॉर्नफ्लोर के कैसे जमाएं गाढ़ी दही?
अगर आप कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो दूध में थोड़ा सा मिल्क पाउडर मिलाकर भी दही जमा सकते हैं. इससे भी दही गाढ़ा और क्रीमी बनता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement