Suji Bread Recipe: बिना आटा और बिना मैदा! घर पर सूजी से बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट ब्रेड, स्वाद में होगी नंबर वन

Suji Bread Recipe: मैदा से बनी ब्रेड की जगह अगर आप घर पर कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो सूजी की ब्रेड एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
घर में रखी सूजी से आसानी से बनाएं सॉफ्ट ब्रेड (Photo-ITG) घर में रखी सूजी से आसानी से बनाएं सॉफ्ट ब्रेड (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

Suji Bread Recipe: सुबह के नाश्ते में ब्रेड टोस्ट से लेकर ब्रेड सैंडविच को खूब पसंद किया जाता है. बच्चे हों या बड़े, ब्रेड लगभग हर किसी की पसंद होती है. वैसे तो ब्रेड मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं लेकिन बाजार में मिलने वाली ज्यादातर ब्रेड मैदा से बनी होती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर आसानी से सूजी से ब्रेड बना सकते हैं.

Advertisement

सूजी से बनी ब्रेड खाने में टेस्टी होती है और घर पर आसानी से तैयार भी हो जाती है. इसे आप मक्खन, जैम या सैंडविच के साथ नाश्ते में  बनाकर खा सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर सूजी से बाजार जैसी सॉफ्ट ब्रेड कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप सूजी
1/2 चम्मच चीनी
1 चम्मच ड्राई यीस्ट
1/2 चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल
जरूरत अनुसार गुनगुना पानी

सूजी से ब्रेड बनाते कैसे हैं?

  1. सूजी से ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें चीनी घोल दें.
  2. अब इसमें ड्राई यीस्ट डालें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि यीस्ट एक्टिव हो जाए.
  3. दूसरे बर्तन में सूजी, नमक, मिल्क पाउडर और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब इसमें एक्टिव किया हुआ यीस्ट डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर सॉफ्ट आटा तैयार करें.
  5. आटे को ढककर 1 से 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए.
  6. जब आटे फूल जाए तो उसे हल्के हाथों से दबाकर ब्रेड का आकार दें और ग्रीस किए हुए ब्रेड टिन में रखें.
  7. ओवन को पहले से प्रीहीट करें और ब्रेड को 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-35 मिनट तक बेक करें या सुनहरा होने तक पकाएं.
  8. तैयार ब्रेड को ठंडा होने दें और फिर स्लाइस काटकर परोसें.
  9. घर की बनी सूजी की यह ब्रेड नाश्ते या शाम की चाय के साथ खाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »