Suji Aloo Chilla Recipe: सुबह नाश्ते में सूजी और आलू से बनाएं चटपटा चीला, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी
Suji Aloo Chilla Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सूजी, दही और आलू से बना टेस्टी चीला बना सकते हैं. यह बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
Suji Aloo Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में चीला काफी पसंद किया जाता है. यह बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी होता है. ज्यादातर घरों में बेसन का चीला बनाया जाता है लेकिन आप रोजाना एक ही तरह का चीला खाकर बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. आज हम आपको सूजी और आलू से बना टेस्टी चीला बनाने का तरीका बताएंगे. यह स्वाद में चटपटा और बनावट में बाहर से हल्का कुरकुरा, जबकि अंदर से नरम होता है.
Advertisement
इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे बच्चों के टिफिन, ऑफिस जाने से पहले नाश्ते या शाम की हल्की भूख के लिए भी बना सकते हैं. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसने पर इसका स्वाद और बढ़ जाता है. आइए जानते हैं सूजी-आलू का चीला बनाने बनाते कैसे हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
सूजी-आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर छील लें. अब इन्हें कद्दूकस कर लें और एक बड़े बर्तन में डाल दें. इसमें सूजी और दही मिलाएं. अब जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इस मिश्रण को ढककर लगभग 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
15 मिनट बाद मिश्रण में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती डाल दें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा पानी और मिला सकते हैं.
अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल डालें. एक बड़े चम्मच की मदद से तैयार घोल को तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें. चीले के किनारों पर थोड़ा तेल डालें और इसे धीमी-मध्यम आंच पर पकने दें. जब नीचे की तरफ से चीला सुनहरा होने लगे, तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें.
इस तरह आपका टेस्टी सूजी-आलू चीला बनकर तैयार है. इसे गरमा-गरम हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें और नाश्ते का मजा लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क