How To Make Raw Mango Sattu Drink: भयंकर गर्मी में शरीर को बर्फ जैसी ठंडक देगी खट्टी-मीठी 'रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक', प्रोटीन की कमी भी होगी पूरी

How Make Raw Mango Sattu Drink: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखने के लिए 'रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक' एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये लो-कैलोरी ड्रिंक वजन घटाने में भी मददगार है. इसे बनाना भी बहुत ही आसान है.

Advertisement
सत्तू और कच्चे आम से बनने वाली ये ड्रिंक प्रोटीन से भरपूर होती है. (Photo: ITG) सत्तू और कच्चे आम से बनने वाली ये ड्रिंक प्रोटीन से भरपूर होती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

How Make Raw Mango Sattu Drink: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है. तेज धूप, पसीना और बार-बार लगने वाली प्यास के बीच लोग ऐसी चीजें तलाशते हैं जो न सिर्फ शरीर को ठंडक दें, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हों. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं जो ऐसी ड्रिंक तलाश रहे हैं तो रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है.

Advertisement

ये ड्रिंक गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के काम आने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर भी है. कच्चे आम की खटास, पुदीने की ताजगी और सत्तू का भरपूर पोषण इस ड्रिंक को स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाते हैं. ये ड्रिंक न केवल शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने में मदद करती है, बल्कि वजन घटाने वालों के लिए भी बढ़िया है. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं रॉ मैंगे सत्तू.

रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 छोटा कच्चा आम (रॉ मैंगो)
  • 2 बड़े चम्मच सत्तू पाउडर
  • 8-10 पुदीने की पत्तियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 हरी मिर्च
  • ½ चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ चम्मच काला नमक
  • 2 से 3 गिलास ठंडा पानी
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • बर्फ के टुकड़े

ऐसे बनाएं रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक

Advertisement

1. ये बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब ब्लेंडर में कच्चा आम, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, सत्तू पाउडर, जीरा पाउडर और काला नमक डालें.

2. इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.

3. जब मिश्रण स्मूद हो जाए, तब इसमें जरूरत के हिसाब से और पानी मिलाएं और एक बार फिर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

4. आपकी रॉ मैंगो सत्तू ड्रिंक तैयार है. इसे गिलास में निकालें और ऊपर से हरा धनिया व बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें.

वेट लॉस में क्यों फायदेमंद है ये ड्रिंक?
सत्तू प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है. वहीं कच्चा आम और पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं. इस ड्रिंक में कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ऑफिस ले जाने के लिए भी है परफेक्ट
इस ड्रिंक की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है. आप इसे बोतल में भरकर ऑफिस, कॉलेज या कहीं ट्रैवल करने के दौरान भी साथ ले जा सकते हैं. गर्मी में ये स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »