Rajastani Gulab Halwa: मिनटों में घर पर बनाएं राजस्थान का खास गुलाब हलवा, स्वाद में लाजवाब, बनाना भी आसान

राजस्थान के किले, जूलरी के अलावा वहीं की मिठाइयां भी काफी फेमस हैं और विदेशों में भी लोग उनका स्वाद चखना पसंद करते हैं. मूंगदाल और सूजी के हलवे के अलावा कभी गुलाब का हलवा ट्राई करें, महज 20 मिनट में यह तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है.

Advertisement
पाली में गुलाब का हलवा खूब खाते हैं. (PHOTO:AI) पाली में गुलाब का हलवा खूब खाते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

Gulab Halwa Recipe: घरों में आमतौर पर लोग सूजी, मूंगदाल और सोहन का हलवा लोग सबसे ज्यादा बनाते हैं और खाते हैं. भारतीयों में अच्छे काम से पहले मीठा जरूर बनाते हैं और ऐसे में आप अगर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थानी गुलाब हलवा आप ट्राई कर सकते है. राजस्थानी लोगों का पहनावा और रहन-सहन दुनियाभर में फेमस है और वहां के किले देखने तो लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन इसके साथ ही उनकी मिठाइयों का भी क्रेज काफी ज्यादा है. राजस्थानी खाने की बात ही कुछ और होती है, वो थोड़ा हटकर होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. 

Advertisement

राजस्थान के पाली जिले का गुलाब हलवा अपनी अनोखी खुशबू, मुलायम टेक्सचर और शाही स्वाद के लिए जाना जाता है. इस पारंपरिक मिठाई में गुलाब की पंखुड़ियों और दूध से तैयार किया जाता है, जो इसे बाकी हलवों से अलग बनाता है. अगर आप भी घर पर कुछ नया और खास बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाएगी.  

यह पारंपरिक राजस्थानी मिठाई त्योहारों, मेहमानों की खातिरदारी या किसी खास मौके के लिए बेहतरीन स्वीट डिश है. कम समय में बनने वाला यह पाली का गुलाब हलवा अपनी खुशबू और स्वाद से सभी का दिल जीत लेगा. आइए आपको गुलाब हलवा बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे एक बार बनाने के घरवाले इसे बार-बार बनाने की डिमांड करेंगे.

गुलाब हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • ताजी गुलाब की पंखुड़ियां – 1 कप 
  • फुल क्रीम दूध – 2 कप
  • खोया – 150 ग्राम
  • चीनी – ½ कप (स्वादानुसार)
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
  • दूध – 2 बड़े चम्मच (कॉर्नफ्लोर घोलने के लिए)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • गुलाब जल – 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम 

गुलाब हलवा बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
  2. मिक्सर में पंखुड़ियों के साथ थोड़ा-सा दूध डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  3. एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें गुलाब का पेस्ट डालकर दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर भूनें.
  4. अब इसमें बचा हुआ दूध और कद्दूकस किया हुआ मावा डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  5. चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. चीनी घुलने के बाद मिक्सर थोड़ा पतला हो जाएगा.
  6. कॉर्नफ्लोर को 2 बड़े चम्मच दूध में घोलकर हलवे में डालें. इससे हलवा जल्दी गाढ़ा हो जाएगा.
  7. इलायची पाउडर और गुलाब जल डालकर चार से पांच मिनट तक चलाते रहें, जब तक मिक्सर कड़ाही छोड़ने न लगे.
  8. तैयार हलवे को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर सजाएं.

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

  • गहरे रंग और बेहतर फ्लेवर के लिए देसी गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें.
  • अगर हल्का गुलाबी रंग चाहिए, तो एक-दो बूंद प्राकृतिक गुलाब फूड कलर डाल सकते हैं.
  • हलवे को गर्मागर्म या हल्का ठंडा करके दोनों तरह से परोसा जा सकता है.
  • इसे फ्रिज में 2 से 3 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »