Railway Style Veg Cutlet Recipe: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी रेलवे कटलेट का स्वाद जरूर चखा होगा. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह कटलेट लंबे समय से लोगों का पसंदीदा स्नैक रहा है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. चुकंदर, गाजर, बीन्स, मटर और आलू जैसी सब्जियों से तैयार यह कटलेट टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो रेलवे स्टाइल वेज कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आासन रेसिपी बताएंगे.
2 कप उबले और मैश किए हुए आलू
1 मीडियम साइज चुकंदर (छिला और बारीक कटा हुआ)
1 गाजर (छिली और बारीक कटी हुई)
5-10 फ्रेंच बीन्स (कटी हुई)
1/4 कप हरी मटर
1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1 बड़ा चम्मच तेल
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
कोटिंग के लिए
1/2 कप मैदा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
तलने के लिए तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क