आजकल लोग ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को भी भरपूर पोषण दें. क्योंकि लोग स्वाद के साथ ही अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना चाहते हैं. अगर आप भी रोज के खाने में कुछ ऐसा जोड़ना चाहते हैं जो हेल्दी हो, पेट भी भरता हो और स्वादिष्ट भी हो, तो रागी की खिचड़ी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ये सादी दाल-चावल वाली खिचड़ी से बिल्कुल अलग होती है क्योंकि इसमें रागी, कई तरह की दालें और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं.
रागी को सुपरफूड भी कहा जाता है. इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. वहीं दालें शरीर को प्रोटीन देती हैं और सब्जियां पोषण को और बढ़ा देती हैं. ये सभी चीजें इस खिचड़ी को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद बनाती हैं. खास बात ये है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है और देसी घी और लहसुन के तड़के के साथ इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. अगर आप हेल्दी खाने को बोरिंग समझते हैं, तो आपको एक बार ये रागी खिचड़ी जरूर ट्राई करनी चाहिए.
इंग्रेडिएंट्स:
तड़के के लिए
बनाने का तरीका:
1. रागी खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले रागी, मसूर दाल, अरहर दाल और मूंग दाल को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह से धो लें. चाहें तो इन्हें कुछ देर के लिए भिगो भी सकते हैं, जिससे ये जल्दी और अच्छे से पक जाएं.
2. अब एक प्रेशर कुकर में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें आधा-आधा चम्मच जीरा और राई डालें. इसके बाद करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भून लें.
3. इसके बाद कुकर में बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर गाजर, बीन्स और मटर डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
4. जब टमाटर सॉफ्ट हो जाएं तो इसमें नमक, हल्दी और गरम मसाला डालें. मसालों को अच्छी तरह भूनने के बाद रागी और दाल का तैयार मिक्स डाल दें.
5. अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिला लें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. इसे 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं. इससे रागी, दाल और सब्जियां अच्छी तरह गल जाएंगी और खिचड़ी का टेक्शचर क्रीमी बन जाएगा.
6. खिचड़ी तैयार होने के बाद एक छोटे पैन में 2 बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. फिर आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
7. इस तड़के को सीधे गर्मागर्म खिचड़ी पर डाल दें. ऊपर से ताजा हरा धनिया छिड़कें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क