Pyaz Ka Pakoda Recipe: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और अपनों के साथ जश्न मनाने का मौका होता है. इस खास मौके पर लोग अपने घरों को रंगोली, दीयों और फूलों से सजाते हैं. साथ ही, घर आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह के पकवान और स्नैक्स भी तैयार करते हैं. अगर आप भी इस दिवाली मेहमानों को कुछ चटपटा और कुरकुरा खिलाना चाहते हैं तो प्याज के पकौड़े एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.
ये खाने में बेहद टेस्टी होते हैं और इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती. घर में मौजूद प्याज, बेसन और कुछ मसालों की मदद से आप इन्हें आसानी से तैयार कर सकते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम प्याज के पकौड़े हरी या लाल चटनी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर प्याज के कुरकुरे पकौड़े कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 बड़े प्याज (पतले कटे हुए)
1 कप बेसन
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटी चम्मच अजवाइन
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
जरूरत के अनुसार पानी
पकौड़े तलने के लिए तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क