Punjabi Style Masaledar Tori Ki Sabji: बोरिंग तोरी को दें पंजाबी तड़का! इस आसान तरीके से बनाएं 'मसाला तोरई', बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे

Punjabi Style Masaledar Tori Ki Sabji: गर्मियों में अक्सर तोरी को बोरिंग समझकर लोगों का खाने का मन नहीं करता है. अगर आपके घर में भी बड़ों से लेकर बच्चे तक तोरी खाने से बचते हैं तो एक बार उन्हें पंजाबी स्टाइल मसालेार तोरी खिलाएं. ये रेसिपी न केवल बनाने में आसान है बल्कि इतनी स्वादिष्ट है कि बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे.

Advertisement
पंजाबी स्टाइल तोरी की सब्जी में प्याज और टमाटर का तड़का लगाया जाता है. (Photo: ITG) पंजाबी स्टाइल तोरी की सब्जी में प्याज और टमाटर का तड़का लगाया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

गर्मियों में बाजारों में कई तरह की सब्जियां आती हैं. जहां एक तरफ आलू-प्याज जैसी सब्जियां आती हैं, वहीं इस मौसम में खूब सारी हरी सब्जियां भी आती हैं. लौकी, तोरी, कद्दू और भिंडी जैसी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन अक्सर घरों में इन्हें एक ही तरीके से बनाया जाता है. यही वजह है कि कई बार बच्चे ही नहीं, बड़े भी इन सब्जियों को देखकर मुंह बनाने लगते हैं.

Advertisement

कोई भी लौकी, तोरी से खाना खाने के लिए तैयार नहीं होता है. अगर आपके घर में भी अक्सर एक ही जैसी और बिल्कुल सिंपल तोरी की सब्जी बनती है और आप उसे खाकर बोर हो चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको पंजाबी अंदाज में तोरी की सब्जी बनाना सिखाएंगे. मसालों का दमदार स्वाद और देसी तड़के का मजा इस सिंपल सी सब्जी को बेहद खास बना देगी. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. चलिए जानते हैं पंजाबी स्टाइल तोरी कैसे बनाएं.

क्यों खास है पंजाबी स्टाइल तोरी?
पंजाबी स्टाइल में बनी तोरी की सब्जी में मसालों का फ्लेवर बहुत जबरदस्त आता है, जो इसका स्वाद दोगुना कर देता है. इसमें प्याज, टमाटर और मसालों को अच्छे से भूनकर तैयार किया जाता है, जिससे सब्जी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. जो लोग आमतौर पर तोरी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते, उन्हें भी ये रेसिपी खूब पसंद आ सकती है.

तोरी की सब्जी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 500 ग्राम तोरी
  • 2 बारीक कटे प्याज
  • 2 टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच राई
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 चम्मच तेल
  • हरा धनिया गार्निशिंग के लिए

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पंजाबी तोरी

1. पंजाबी स्टाइल तोरी बनाने के लिए सबसे पहले तोरी को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होते ही उसमें जीरा और राई डालकर तड़कने दें.

2. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक पकाएं, ताकि कच्चापन निकल जाए.

3. जब अदरक-लहसुन कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकने दें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

4. अब इसमें कटी हुई तोरी डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी नीचे न लगे.

5. जब तोरी पूरी तरह सॉफ्ट हो जाए, तब इसमें गरम मसाला, आमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डालें. आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

स्वाद बढ़ाने के लिए अपना सकते हैं ये टिप्स

  • अगर थोड़ा शाही और क्रीमी स्वाद पसंद है तो तोरी बनने के बाद आखिर में एक चम्मच दही डाल सकते हैं.
  • कसूरी मेथी को हाथ से मसलकर डालने से खुशबू और बढ़ जाती है.
  • इस सब्जी को पराठे या तंदूरी रोटी के साथ खाने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement