Bun Maska Recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ बनाकर खाएं बन मस्का, इस आसान ट्रिक से घर पर आएगा टपरी का स्वाद

रोजाना के समोसे-पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं? तो चाय के साथ ट्राई करें मुंबई और ईरानी कैफे का फेमस बन मस्का. ठेले वाले भैया की इस सीक्रेट रेसिपी और खास ट्रिक से आप घर पर ही बेहद सॉफ्ट, क्रीमी और स्वादिष्ट बन मस्का सिर्फ 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
चाय के साथ समोसे खाकर लोग बोर हो जाते हैं. (PHOTO:AI) चाय के साथ समोसे खाकर लोग बोर हो जाते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

Bun Maska Recipe: सुबह हो या शाम भारतीयों को चाय के साथ कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं, लेकिन रोजाना समोसा, पकौड़े, सैंडविच, थेपला, दाबेली जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में आप बन मस्का ट्राई कर सकते हैं, जिसे आप अक्सर अपने ऑफिस के बाहर ठेले और टपरी पर खाते हैं. सिंपल तो घरों में लोग खूब खाते हैं, लेकिन चाय के साथ एक बार बन मस्का खाकर देखिए, आप उसके बार हर चीज भूल जाएंगे. 

Advertisement

बन मस्का ईरानी कैफे और मुंबई की सड़कों पर मिलने वाला एक बेहद फेमस और हल्का-फुल्का स्नैक है. सड़क किनारे मिलने वाला गर्मागर्म बन मस्का अपने सॉफ्ट टेक्सचर और भरपूर मक्खन की वजह से हर किसी का पसंदीदा होता है. अच्छी बात यह है कि अब आपको इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है.  एक ठेले वाले भैया ने इसका आसान तरीका बताया है, जिसे अपनाकर आप घर पर भी बिल्कुल कैफे और स्टॉल जैसा स्वाद पा सकते हैं.

बन मस्का बनाने के लिए सामग्री

  • 2 सॉफ्ट बन
  • 3-4 बड़े चम्मच सफेद मक्खन 
  • 1 छोटा चम्मच पिसी चीनी 
  • 1 चुटकी इलायची पाउडर 
  • थोड़ा सा क्रीम
  • ऑरिगेनो मसाला

घर पर ऐसे तैयार करें बन मस्का

  1. सबसे पहले बन को बीच से इस तरह काटें कि वह पूरी तरह अलग न हो. अब एक बाउल में मक्खन को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह हल्का और क्रीमी हो जाए.
  2. अगर हल्की आपको मीठा पसंद है तो इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर दोबारा फेंट लें.
  3. अब तैयार मक्खन को बन के दोनों हिस्सों पर लगाएं, इसके बाद तवे पर गर्म कर लें. आखिर में ऑरिगेनो मसाला डालकर सर्व करें.

ठेले वाले भैया की खास ट्रिक

Advertisement

मक्खन लगाने के बाद बन को 20 से 30 सेकंड के लिए हल्के गर्म तवे पर रख दें. ध्यान रखें कि बन को ज्यादा न सेंकें, बस इतना गर्म करें कि मक्खन हल्का-सा पिघल जाए और बन अंदर से मुलायम बना रहे. यही छोटा-सा तरीका बन मस्का का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. इसके अलावा ऑरिगेनो मसाला डालने से भी बन मस्का का स्वाद दोगुना हो जाता है और मीठा-क्रीमी बन मस्का चटपटा लगता है और मजेदार भी लगता है.

ऐसे करें सर्व

गरमागरम बन मस्का को मसाला चाय, अदरक वाली चाय या कॉफी के साथ परोसें.  बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को यह आसान रेसिपी पसंद आएगी. अगर आपके पास ताजा सफेद मक्खन  घर पर हो, तो उसी का इस्तेमाल करें. इससे बन मस्का का स्वाद बिल्कुल पुराने ईरानी कैफे और ठेले पर मिलने वाले बन मस्का जैसा लगेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »