Masoor Dal Namkeen Recipe: शाम के नाश्ते में मसूर दाल से झटपट बनाएं क्रंची-स्पाइसी नमकीन, स्वाद ऐसा कि समोसा-कचौड़ी भूल जाएंगे

Masoor Dal Namkeen Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया, कुरकुरा और टेस्टी स्नैक ट्राई करना चाहते हैं तो मसूर दाल से बनी क्रिस्पी नमकीन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे एक बार बनाकर आप कई दिनों तक इसका स्वाद ले सकते हैं.

Advertisement
घर पर इस आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी मसूर दाल नमकीन (Photo-ITG) घर पर इस आसान तरीके से बनाएं क्रिस्पी मसूर दाल नमकीन (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

Masoor Dal Namkeen Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन तो लगभग हर किसी का करता है. अगर आप समोसे, पकौड़े और चिप्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसूर दाल से बनने वाली टेस्टी और क्रिस्पी नमकीन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह नमकीन टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है.

Advertisement

इसकी खास बात यह है कि इसे बनाकर कई दिनों तक एयरटाइट डिब्बे में आसानी से स्टोर किया जा सकता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

मसूर दाल नमकीन बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप साबुत मसूर दाल
दाल भिगोने के लिए पानी
1/2 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
तलने के लिए तेल
 नमक स्वादानुसार

चटपटी मसूर दाल नमकीन घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले साबुत मसूर दाल को अच्छी तरह धोकर 4 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. 
  2. इसके बाद दाल का सारा पानी छान लें और इसे साफ कपड़े पर फैलाकर 30–45 मिनट तक पंखे की हवा में अच्छी तरह सूखने दें. अगर दाल में नमी रह जाएगी तो तलते समय वह अच्छी तरह कुरकुरी नहीं बनेगी. इसलिए दाल को तलने से पहले पूरी तरह सूखा लेना जरूरी है.
  3. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. सूखी हुई दाल को स्टील की छन्नी में भरकर मीडियम गैस पर तेल में कुरकुरी होने तक तल लें. तलने के बाद एक्स्ट्रा ऑयल निकालने के लिए दाल को टिश्यू पेपर पर रख दें.
  4. इसके बाद तली हुई दाल को एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें हींग, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  5. अब आपकी कुरकुरी मसूर दाल नमकीन तैयार है. इसे ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें और शाम की चाय, कॉफी या हल्की-फुल्की भूख लगने पर इसका आनंद लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »