Masala Corn Recipe: रिमझिम बारिश में दूध-मक्खन से घर पर बनाएं मसाला कॉर्न, शेफ कुणाल ने बताई आसान रेसिपी

बारिश के मौसम में भुट्टे खाने का अपना अलग मजा होता है, ऐसे में आप घर पर मसाला भुट्टा बनाकर ट्राई करें. दूध, मक्खन और मसालों के साथ तैयार होने वाली यह आसान रेसिपी सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. बल्कि बरसात के मजे को दोगुना भी कर देती है.

Advertisement
भुट्टा उबला और भुना दोनों ही मजेदार लगता है. (PHOTO:AI) भुट्टा उबला और भुना दोनों ही मजेदार लगता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

Masala Corn Recipe: बारिश आते ही गरमा-गरम भुट्टा खाने का मन हर किसी का करता है. इस मौसम में सड़क किनारे मिलने वाले भुने हुए भुट्टे मिलना शुरू हो जाते हैं और इसका स्वाद तो लाजवाब होता है. मगर कैफे और रेस्टोरेंट में मिलने वाले मसालेदार कॉर्न लोगों को बहुत अच्छे लगते हैं और जैसे ही बरसात आती है लोगों का मसाला स्वीटकॉर्न की क्रेविंग होने लगती है, लेकिन हर बार बाहर जाकर उनको लाना मुश्किल होता है. 

Advertisement

अगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपने घर पर ही मिनटों में मसाला कॉर्न का लुफ्त उठा सकते हैं. यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है. मक्खन, दूध और मसालों के साथ तैयार होने वाला यह मसाला भुट्टा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. नॉर्मल पूरी जाएंगे भूल! 

मसाला भुट्टा बनाने की सामग्री

  • 1 ताजा भुट्टा
  • 3 कप पानी
  • आधा कप दूध
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच ऑरिगैनो
  • 1 छोटा चम्मच मक्खन
  • चाट मसाला
  • नींबू का रस
  • बारीक कटी धनिया पत्ती

बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले भुट्टे को साफ करके 2 से 3 इंच के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.अब एक गहरे पैन में भुट्टे के टुकड़े रखें. इसमें 3 कप पानी, आधा कप दूध, स्वादानुसार नमक, कुटी लाल मिर्च, ऑरिगैनो और मक्खन डाल दें.
  2. पैन को गैस पर रखकर मिडियम आंच पर उबालें. करीब 10 से 12 मिनट तक पकाएं या तब तक उबालें जब तक भुट्टे के दाने नरम न हो जाएं. दूध और मक्खन की वजह से भुट्टे का स्वाद और भी क्रीमी और लाजवाब हो जाता है.
  3. जब भुट्टा अच्छी तरह पक जाए तो उसे पैन से निकालकर सर्विंग प्लेट में रखें.अब इसके ऊपर चाट मसाला छिड़कें, ताजा नींबू का रस डालें और बारीक कटी धनिया पत्ती से गार्निश करें.
  4. गरमा-गरम मसाला भुट्टा तैयार है. इसे आप शाम की चाय के साथ या बारिश का मजा लेते हुए स्नैक के तौर पर परोस सकते हैं.

क्यों ट्राई करें यह रेसिपी?

Advertisement

यह रेसिपी झटपट बनने के साथ स्वाद और सेहत का भी बेहतरीन मेल है. भुट्टा फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है, जबकि मक्खन और मसाले इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर इस मानसून आप कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो यह मसाला भुट्टा रेसिपी जरूर ट्राई करें.एक बार इसका स्वाद चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »