Lazy Aloo Toast Recipe: सुबह की जल्दबाजी में 10 मिनट में बनाएं लेजी आलू टोस्ट, स्वाद है लाजवाब

Lazy Aloo Toast Recipe: अगर सुबह ऑफिस या बच्चों के स्कूल की जल्दी रहती है और आपके पास ज्यादा समय नहीं होता तो लेजी आलू टोस्ट एक बेहतरीन नाश्ता हो सकता है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और यह स्वाद के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है.

Advertisement
उबले आलू और ब्रेड से मिनटों में तैयार करें यह क्रिस्पी लेजी आलू टोस्ट (Photo-ITG) उबले आलू और ब्रेड से मिनटों में तैयार करें यह क्रिस्पी लेजी आलू टोस्ट (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

Lazy Aloo Toast Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन सुबह की भागदौड़ में अक्सर कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में अगर आप कम समय में बनने वाला टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो लेजी आलू टोस्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. उबले आलू, ब्रेड और कुछ आसान मसालों से बनने वाला यह नाश्ता मिनटों में बन जाता है. 

Advertisement

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कि लेजी आलू टोस्ट को झटपट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. 

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

3 उबले हुए आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
4 ब्रेड स्लाइस
4 बड़े चम्मच सेव
हरे धनिये की चटनी
टोमैटो कैचअप
नमक स्वादानुसार

लेजी आलू टोस्ट कैसे बनाते हैं?

  • लेजी आलू टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद ब्रेड स्लाइस को हल्का सुनहरा होने तक टोस्ट कर लें. अब हर टोस्ट पर हरे धनिये की चटनी की एक परत लगाएं. इसके ऊपर तैयार आलू का मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं.
  • अब आलू के ऊपर कुरकुरे स्वाद के लिए सेव डालें और हल्का-सा टोमैटो कैचअप फैला दें.
  • आपका टेस्टी लेजी आलू टोस्ट तैयार है.
  • इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. यह झटपट बनने वाला नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

अगर अगली बार आपको भी सुबह नाश्ता बनाने का मन न करे तो मिनटों में टेस्टी लेजी आलू टोस्ट बनाकर तैयार कर सकते हैं. इससे आपका पेट भी भर जाएगा और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »