Kele Ke Phool Ka Pakoda: आलू-प्याज छोड़ें, बारिश में बनाएं केले के फूल के क्रिस्पी पकौड़े, शाम की चाय के साथ लगेंगे लाजवाब
बारिश आते ही सबसे पहले दिमाग में पकौड़े ही आते हैं, आलू-प्याज, गोभी, पनीर, पालक के पकौड़े तो आपने बहुत खाए होंगे. लेकिन क्या आपने कभी केले के फूल के पकौड़े खाए हैं, अगर आजतक नहीं चखे हैं तो इस मॉनसून अपने घर पर आसानी से केले के फूल के पकौड़े बनाकर खाएं.
Kele Ke Phool Ke Crispy Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश हो और चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े मिल जाए तो मजा ही कुछ और होता है. बारिश में पकौड़े खाने का जो मजा है, वो दूसरी किसी चीज में नहीं आता है. मगर हर बार आलू, प्याज, गोभी, पालक और पनीर के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस सीजन आप केले के फूल के पकौड़े जरूर ट्राई करें.
Advertisement
केले का फूल स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है, इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. शेफ रणवीर बरार ने केले के फूल के पकौड़े बनाने का आसान तरीका बताया है और इसके साथ ही एक चटपटी चटनी की रेसिपी भी शेयर की है. आइए जानते हैं केले के फूल के कुरकुरे पकौड़े घर पर बनाने की आसान रेसिपी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क