Kele Ke Phool Ka Pakoda: आलू-प्याज छोड़ें, बारिश में बनाएं केले के फूल के क्रिस्पी पकौड़े, शाम की चाय के साथ लगेंगे लाजवाब

बारिश आते ही सबसे पहले दिमाग में पकौड़े ही आते हैं, आलू-प्याज, गोभी, पनीर, पालक के पकौड़े तो आपने बहुत खाए होंगे. लेकिन क्या आपने कभी केले के फूल के पकौड़े खाए हैं, अगर आजतक नहीं चखे हैं तो इस मॉनसून अपने घर पर आसानी से केले के फूल के पकौड़े बनाकर खाएं.

Advertisement
केले के फूल का भी इस्तेमाल किया जाता है. (PHOTO:AI) केले के फूल का भी इस्तेमाल किया जाता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

Kele Ke Phool Ke Crispy Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश हो और चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े मिल जाए तो मजा ही कुछ और होता है. बारिश में पकौड़े खाने का जो मजा है, वो दूसरी किसी चीज में नहीं आता है. मगर हर बार आलू, प्याज, गोभी, पालक और पनीर के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो इस सीजन आप केले के फूल के पकौड़े जरूर ट्राई करें. 

Advertisement

केले का फूल स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है, इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. शेफ रणवीर बरार ने केले के फूल के पकौड़े बनाने का आसान तरीका बताया है और इसके साथ ही एक चटपटी चटनी की रेसिपी भी शेयर की है. आइए जानते हैं केले के फूल के कुरकुरे पकौड़े घर पर बनाने की आसान रेसिपी.

केले के फूल के पकौड़े के लिए सामग्री

  • 3 कप पानी
  • 1 पूरा केले का फूल (साफ किया हुआ)
  • 500 ग्राम सिंघाड़े (छिले हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक
  • 2-3 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 3 बड़े चम्मच फेंटा हुआ दही
  • 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
  • 1¼ कप कुट्टू का आटा
  • तलने के लिए तेल
  • नींबू की फांक
  • हरा धनिया

केले के पकौड़े बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले प्रेशर कुकर में पानी, साफ किया हुआ केले का फूल, छिले हुए सिंघाड़े और सेंधा नमक डालें.
  2. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुकर का ढक्कन बंद करें. करीब दो से तीन सीटी आने तक पकाएं.
  3. सीटी आने के बाद गैस बंद करें और सभी चीजों को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद केले के फूल और सिंघाड़े को काट लें.
  4. एक बड़े बाउल में कटे हुए केले के फूल और सिंघाड़े डालें. फिर उसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, फेंटा हुआ दही, सेंधा नमक और कुट्टू का आटा मिलाएं.
  5. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा मिक्सर तैयार कर लें और फि कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दीजिए.
  6. तेल जब गर्म हो जाए तो मिक्सर के छोटे-छोटे हिस्से तेल में डालें और मिडिययम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  7. तैयार पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.

हरी चटनी के लिए सामग्री

  • ½ कप हरा धनिया
  • 6-7 हरी मिर्च (कम तीखी, बीच से टूटी हुई)
  • 1 इंच अदरक (छिली और कटी हुई)
  • भुनी हुई मूंगफली और भुना जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक
  • 1 छोटा चम्मच चीनी

इस तरह चटनी तैयार करें

  1. एक बाउल में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, भुनी मूंगफली, भुना जीरा, सेंधा नमक और चीनी डालें.
  2. उसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सर जार में थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें और आपकी चटनी तैयार है.

परोसने का तरीका

Advertisement

गरमागरम केले के फूल के पकौड़ों को प्लेट में सजाएं. ऊपर से नींबू की फांक और हरे धनिये से गार्निश करें. इसे आप चटनी और चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. 

प्रो टिप- अगर आपको क्रिस्पी पकौड़ों खाना अच्छा लगता है तो आप पकौड़ों को एक बार फ्राई करने के बाद दोबारा तल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »