Homemade Maggi Masala Recipe: मैगी मसाला बहुत पॉपुलर रेडीमेड मसाला है, जिसे अक्सर लोग घरों में मैगी बनाते समय इस्तेमाल करते है. मगर सिर्फ मैगी में ही नहीं बल्कि भिंडी, आलू-गोभी और ग्रेवी वाली सब्जी में इसका जमकर इस्तेमाल किया जाता हैं. मैगी मसाला खाने के स्वाग दोगुना कर देता है, इसलिए लोग इसके पैकेट घर में स्टोर करके रखते हैं. आधा चम्मच मसाला ही किसी भी खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ा देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस स्वादिष्ट मसाले के मिश्रण को घर पर ही कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं?
बाजार में मिलने वाला मैगी मसाले का पैकेट तो आपने खूब इस्तेमाल किया होगा, मगर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि इसे आप घर के मसालों से मिनटों में ही घर पर तैयार कर सकते हैं. हाल ही में, शेफ राणा चंद्र ने इंस्टाग्राम पर घर पर मैगी मसाला बनाने की एक आसान रेसिपी शेयर की. किचन में मौजूद कुछ मसालों से आप घर पर ही मैगी मसाला तैयार कर सकते हैं. इसे बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और जरूरत के हिसाब से मैगी, नूडल्स, सब्जी या दूसरी डिश में इस्तेमाल करें.
मैगी मसाला बनाने के लिए सामग्री
मैगी मसाला बनाने का तरीका
इस तरीके से करें स्टोर
तैयार मैगी मसाले को साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. ध्यान रखें कि डिब्बे में नमी न जाए, इससे मसाले की खुशबू और स्वाद लंबे समय तक बना रह सकता है. जब भी मैगी, नूडल्स, सब्जी या किसी दूसरी डिश में मसालेदार स्वाद चाहिए, इस होममेड मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क