Gulab-Pista Shrikhand Recipe: दिवाली पर मीठे में 2 कप दही से बनाएं गुलाब-पिस्ता श्रीखंड, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी!

गुलाब-पिस्ता श्रीखंड एक स्वादिष्ट और मलाईदार भारतीय मिठाई है, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. गाढ़े दही, गुलाब सिरप, पिसी चीनी, इलायची और पिस्ते से तैयार होने वाली इस मिठाई को बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे ठंडा सर्व करें. आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
श्रीखंड दही से तैयार मीठी डिश है. (PHOTO:AI) श्रीखंड दही से तैयार मीठी डिश है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

Gulab-Pista Shrikhand Recipe: त्योहारों के मौके पर घर में कुछ मीठा ना हो ऐसा कैसे हो सकता है, दिवाली से लेकर भाई दूज तक एक दूसरे को मिठाइयां बांटने का सिलसिला चलता है. अगर आपको भी मीठा खाना अच्छा लगता है और इस बार हलवा और खीर नहीं बनाकर खाना चाहते हैं तो गुजरात का फेमस श्रीखंड बना सकते हैं. 

नॉर्मल श्रीखंड तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन इस बार दिवाली के मौके पर गुलाब-पिस्ता से भरपूर श्रीखंड बनाकर देखिए. यह बहुत टेस्टी और मलाईदार लगता है और इसको खाने के बाद आप कोई दूसरी स्वीट डिश को चखना नहीं चाहेंगे. गुलाब की खुशबू और पिस्ते के हल्के कुरकुरेपन से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

Advertisement

दही से बनने वाली यह मिठाई खाने में बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए गैस या चूल्हे की जरूरत नहीं पड़ती. बस गाढ़े दही में चीनी, गुलाब का स्वाद और इलायची मिलाकर आप घर पर बाजार जैसा श्रीखंड तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

गुलाब-पिस्ता श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप गाढ़ा छना हुआ दही (हंग कर्ड)
  • ⅓ कप पिसी हुई चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब सिरप
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे पिस्ते

गार्निश के लिए 

  • थोड़ी सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
  • केसर के कुछ धागे (ऑप्शनल)

गुलाब-पिस्ता श्रीखंड बनाने का तरीका


सबसे पहले दही को गाढ़ा करें

श्रीखंड बनाने के लिए सबसे जरूरी गाढ़ा दही होता है, इसलिए एक सूती कपड़े या मलमल में सादा दही डालें. कपड़े को बांधकर 6 से 8 घंटे के लिए लटका दें या किसी छलनी में रखकर फ्रिज में छोड़ दें. इससे दही का सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा और आपको गाढ़ा हंग कर्ड मिल जाएगा.

Advertisement

 दही में मिलाएं चीनी और गुलाब सिरप

अब एक बड़े बर्तन में 2 कप गाढ़ा दही लें और उसमें पिसी हुई चीनी, गुलाब सिरप और इलायची पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिश्रण एकदम मुलायम और मलाईदार हो जाए.

बारीक कटे पिस्ते डालें

अब इस मिश्रण में बारीक कटे हुए पिस्ते डालकर इन्हें हल्के हाथों से मिलाएं. पिस्ता डालने से श्रीखंड में अच्छा स्वाद और हल्का कुरकुरापन आता है. 

 फ्रिज में ठंडा करके करें सर्व

तैयार श्रीखंड को कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इससे इसका स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा. सर्व करने से पहले ऊपर से कटे हुए पिस्ते, केसर के धागे और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां डालकर गार्निश कर दें.

इन बातों का रखें ध्यान

  • श्रीखंड बनाने के लिए हमेशा ताजा और फुल फैट दही इस्तेमाल करें.
  • दही का पानी अच्छी तरह निकालें, वरना श्रीखंड पतला रह सकता है.
  • गुलाब सिरप की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • श्रीखंड को हमेशा ठंडा करके परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »